फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Email threatening to bomb Eleven schools in name of terrorist Afzal Guru in Delhi

Delhi School Bomb Threat: दिल्ली के 15 स्कूलों को उड़ाने की धमकी, ईमेल में संसद के अंदर विस्फोट की भी बात

Mon, 09 Feb 2026 09:45 AM IST
राहुल तिवारी एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली Published by: राहुल तिवारी Updated Mon, 09 Feb 2026 09:45 AM IST
सार

Delhi School Bomb Threat: राष्ट्रीय राजधानी के करीब 15 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी भरे ईमेल मिलने से हड़कंप मच गया। एहतियातन स्कूल खाली कराए गए और भारी सुरक्षा तैनात की गई। ईमेल में भड़काऊ संदेश के साथ 13 फरवरी को संसद में विस्फोट की धमकी भी दी गई।

विज्ञापन
Email threatening to bomb Eleven schools in name of terrorist Afzal Guru in Delhi
Delhi Police - फोटो : adobe stock

विस्तार

Delhi School Bomb Threat: राष्ट्रीय राजधानी के करीब 15 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी भरे ईमेल मिले, जिसके बाद भारी सुरक्षा तैनाती की गई और एहतियातन स्कूल परिसरों को खाली कराया गया। अधिकारियों ने बताया कि इनमें से आठ धमकियां बाद में अफवाह पाई गईं।
विज्ञापन


धमकी भरे ईमेल में भड़काऊ और आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया था। इसमें दावा किया गया, 'दिल्ली खालिस्तान बनेगा। पंजाब खालिस्तान है। अफजल गुरु की याद में।' ईमेल में यह भी आरोप लगाया गया कि 13 फरवरी को दोपहर एक बजकर 11 मिनट पर संसद के अंदर विस्फोट होगा। इसके बाद विभिन्न एजेंसियों के बीच समन्वय बढ़ाते हुए सुरक्षा अलर्ट तेज कर दिया गया।
विज्ञापन

 

दिल्ली फायर सर्विस (डीएफएस) के अनुसार, सुबह के समय शहर के अलग अलग इलाकों स्थित कई शैक्षणिक संस्थानों से आपात कॉल प्राप्त हुईं। इसके बाद फायर टेंडर और बम निरोधक दस्तों को तुरंत मौके पर भेजा गया। डीएफएस के एक अधिकारी ने कहा, अब तक कुल 15 स्कूलों को बम की धमकी मिलने की सूचना मिली है। फायर सर्विस की टीमें तुरंत परिसर में पहुंचीं और गहन जांच जारी है। इनमें से आठ धमकियां अफवाह पाई गई हैं।
 

धमकी पाने वाले स्कूलों में दिल्ली कैंट स्थित लोरेटो कॉन्वेंट स्कूल, श्रीनिवासपुरी और न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी का कैम्ब्रिज स्कूल, सादिक नगर का द इंडियन स्कूल, आईएनए और लोधी रोड का डीटीईए स्कूल, रोहिणी का वेंकटेश्वर ग्लोबल स्कूल, रोहिणी और शालीमार बाग का सीएम श्री स्कूल, पीतमपुरा का आधारशिला विद्यापीठ, शालीमार बाग का मॉडर्न पब्लिक स्कूल, जसपाल कौर पब्लिक स्कूल शालीमार बाग, न्यू राजेंद्र नगर का मानव स्थली स्कूल, द्वारका के राजकीय प्रतिभा विकास विद्यालय और रोहिणी का बाल भारती स्कूल शामिल हैं।

एहतियातन स्कूल परिसरों को खाली करा लिया गया और छात्रों व स्टाफ को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया। बम डिटेक्शन और डिस्पोजल स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड प्रभावित स्कूलों में सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ईमेल की उत्पत्ति का पता लगाने के लिए साइबर टीमों को लगाया गया है, जबकि राजधानी के संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई है। अधिकारियों ने कहा कि अब तक किसी भी स्कूल परिसर से कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है। तलाशी अभियान जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed