फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Boil after the murder of a teenager in Delhi Patel Nagar

Delhi News: पटेल नगर में किशोर की हत्या के बाद उबाल, लगा कई किलोमीटर तक लंबा जाम

Mon, 31 Oct 2022 06:15 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 31 Oct 2022 06:15 AM IST
सार

लोग दिल्ली पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। वह पुलिस पर रिश्वत लेकर तीसरे बालिग आरोपी को नहीं पकड़ने का आरोप लगा रहे थे। साथ ही ‘बेटा हम शर्मिंदा हैं तेरे कातिल जिंदा हैं’ के नारे लगा रहे थे।

विज्ञापन
Boil after the murder of a teenager in Delhi Patel Nagar
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

पटेल नगर में बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 17 साल के किशोर की हत्या करने का मामले को लेकर लोगों में उबाल है। इसके विरोध में रविवार को इलाके में विरोध प्रदर्शन हुआ। किशोर के परिजनों के साथ-साथ दिल्ली के अलग अलग इलाकों से कई संगठन के लोग पहुंचे और शादीपुर डिपो रोड को जाम कर दिया। 

विज्ञापन


इसके चलते कई किलोमीटर तक लंबा जाम लग गया। परिजनों का आरोप है कि तीसरा आरोपी बालिग है। पुलिस उसे जान-बूझकर पकड़ नहीं रही है। परिजन पकड़े गए दोनों नाबालिगों पर बालिग की तरह मुकदमा चलने की मांग की है। 
विज्ञापन


शुक्रवार को दिल्ली के अलग अलग इलाकों से कई संगठन के लोग पटेल नगर थाने पहुंचे और फिर मृत किशोर के परिवार वालों के साथ वहां नारेबाजी करने लगे। सभी के हाथ में पोस्टर थे, जिसपर किशोर को न्याय दिलाने की बात लिखी हुई थी। सैकड़ों लोगों के जमा होने के बाद सभी शादीपुर डिपो रोड पर पहुंच गए और सड़क पर बैठकर नारेबाजी करने लगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लोग दिल्ली पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। वह पुलिस पर रिश्वत लेकर तीसरे बालिग आरोपी को नहीं पकड़ने का आरोप लगा रहे थे। साथ ही ‘बेटा हम शर्मिंदा हैं तेरे कातिल जिंदा हैं’ के नारे लगा रहे थे। सड़क जाम किए जाने के बाद वहां पुलिस के आला अधिकारी पहुंच गए और लोगों को समझाने का प्रयास करने लगे।  

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि शुरुआती जांच में सामने आए सीसीटीवी फुटेज में हमला करते हुए दो ही नाबालिग लड़के दिखाई दे रहे है। जिन्हें पकड़ लिया गया है। अभी इस मामले में जांच जारी है। जांच में अन्य आरोपियों के शामिल होने की बात सामने आती है तो उन्हें पकड़ा जाएगा। परिजनों का कहना है कि हत्याकांड में चार से पांच लोग शामिल हैं।


क्या था मामला 
मृत किशोर का परिवार मूल रूप से उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के रानीखेत का रहने वाला है। परिवार करीब 20  साल से पटेल नगर इलाके में किराए पर रहता है। मृतक किशोर की 15 साल की बहन दसवीं में पढ़ती है। किशोर की बहन को कुछ दिनों से इलाके में रहने वाले कुछ नाबालिग परेशान कर रहे थे। लड़की के भाई ने इसका विरोध जताया था और नाबालिगों को आगे से ऐसा नहीं करने की नसीहत दी थी। इस दौरान किशोर ने एक नाबालिग को थप्पड़ मार दिया था। इसका बदला लेने के लिए ही शुक्रवार रात को आरोपियों ने उसकी चाकू गोदकर हत्या कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed