फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   body of a person was found in the fridge in Seelampur , the police engaged in the investigation

Delhi Crime : सीलमपुर में एक शख्स का शव फ्रिज में मिलने से सनसनी, पुलिस जुटी पड़ताल में

Sat, 23 Jul 2022 05:52 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 23 Jul 2022 05:52 AM IST
सार

शुक्रवार रात एक परिचित के घर आने के बाद हत्या का खुलासा हुआ। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
body of a person was found in the fridge in Seelampur , the police engaged in the investigation
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर पूर्वी जिला के सीलमपुर इलाके में शुक्रवार रात एक शख्स का शव फ्रिज में मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक अपनी पत्नी और बच्चों से अलग अकेला रहता था। शुक्रवार रात एक परिचित के घर आने के बाद हत्या का खुलासा हुआ। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन

 
मृतक की शिनाख्त गौतमपुरी निवासी जाकिर (50) के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार रात करीब सवा सात बजे जाकिर के एक परिचित ने पुलिस को घर में शव मिलने की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और फ्रिज में रखे शव को कब्जे में कर लिया। 
विज्ञापन


मृतक के परिचित ने पुलिस को बताया कि वह सुबह से जाकिर को फोन कर रहा था, लेकिन वह फोन नहीं उठा रहा था। उसके बाद वह रात में उसके घर पर आया। घर का दरवाजा खुला था। कमरे में आते ही उसने फ्रिज के अंदर शव देखा और घटना की जानकारी पुलिस को दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पुलिस ने मौके पर क्राइम और फोरेंसिक टीम को बुलाकर जांच पड़ताल करवाई। पुलिस ने कमरे से कुछ साक्ष्य जमा किए। उसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। प्राथमिक जांच में पता चला कि मृतक इस मकान में अकेला रह रहा था जबकि उसकी पत्नी व बच्चे उसके घर से कुछ दूरी पर एक अलग मकान में रहते हैं।


पुलिस ने परिवार वालों से पूछताछ कर अलग रहने के बारे में जानकारी हासिल की है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि एक संदिग्ध के बारे में जानकारी मिली है और पुलिस टीम उसकी धर पकड़ के लिए दबिश दे रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed