फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Blackmailing friend arrested by stealing porn videos from laptop

लैपटॉप से अश्लील वीडियो चुराकर ब्लैकमेल करने वाला दोस्त गिरफ्तार

Sun, 26 Sep 2021 12:05 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 26 Sep 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
Blackmailing friend arrested by stealing porn videos from laptop
नई दिल्ली। सीआर पार्क इलाके में नामी सॉफ्टवेयर कंपनी में काम करने वाले एक युवक को ब्लैकमेल कर 10 लाख रुपये मांगने का मामला सामने आया है। आरोपी ने पीड़ित का लैपटॉप कुछ काम के लिए मांगा था। उसमें मौजूद पीड़ित की कुछ अश्लील वीडियो उसने चुपचाप चुराकर पीड़ित को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

आरोपी की पहचान सर्वप्रिय विहार निवासी समीर जौहरी (31) के रूप में हुई है। पुलिस ने उससे एक लैपटॉप, पैन ड्राइव, वारदात में इस्तेमाल कार और अन्य सामान बरामद कर लिया है। आरोपी खुद एक नामी कंपनी में सेल्स मैनेजर है। आरोपी पीड़ित का सात-आठ साल से बेहद करीबी दोस्त भी है।
विज्ञापन

दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त अतुल कुमार ठाकुर ने बताया कि 23 सितंबर को सीआर पार्क निवासी एक युवक ने ब्लैकमेल किए जाने की शिकायत दी थी। पीड़ित ने बताया कि किसी ने उसके दरवाजे पर एक लिफाफा रखा। उसमें एक पैन ड्राइव मिली, जिसमें पीड़ित के कुछ अश्लील वीडियो मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित ने अपनी गर्लफ्रेंड के साथ जो समय बिताया था, उसके वीडियो भेजकर 10 लाख रुपये मांगे गए थे। रुपयों को एक बैग में डालकर लक्ष्मी नगर फ्लाईओवर पर डालने के लिए कहा गया था। पुलिस ने फौरन मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। पुलिस के कहने पर पीड़ित ने एक बैग में कागज की कुछ रद्दी बताए गए स्थान पर डाल दी।
देर रात करीब 12 बजे लाल रंग की एक कार वहां पहुंची। जैसे ही कार चालक ने बैग उठाया, पुलिस ने उसे दबोच लिया। आरोपी की पहचान पीड़ित के दोस्त समीर के रूप में हुई।
आरोपी ने बताया कि वह एक निजी कंपनी में सेल्स मैनेजर था। पड़ोस वाली कंपनी में पीड़ित सॉफ्टवेयर इंजीनियर था। दोनों अक्सर साथ आते-जाते थे। अक्तूबर 2020 में जीके में आरोपी ने पीड़ित का लैपटॉप काम के लिए मांगा।

उसी दौरान आरोपी ने उसके लैपटॉप से पीड़ित का अश्लील वीडियो एक पैन ड्राइव में डाउनलोड कर लिया। इसके बाद वह उसे ब्लैकमेल करने लगा। आरोपी को अपना लोन खत्म करने के लिए रुपयों की जरूरत थी। लेकिन रुपये लेने से पहले ही पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed