फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Black marketing of medicines in government hospital

इहबास : सरकारी अस्पताल में दवाओं की कालाबाजारी, निजी मेडिकल स्टोर पर मिलीं  

Mon, 13 Dec 2021 06:41 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली 
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली  Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 13 Dec 2021 06:41 AM IST
सार

महिला को चला पता तो दी पुलिस को शिकायत। मुफ्त में मिलने वाली दवाईयां के लिए वसूले जा रहे थे 1600 रुपये, मामला दर्ज। 

विज्ञापन
Black marketing of medicines in government hospital
ihbas

विस्तार

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के दिलशाद गार्डन स्थित इहबास (मानव व्यवहार और संबद्ध विज्ञान संस्थान) अस्पताल में मिलने वाली सरकारी दवाइयों की कालाबाजारी का मामला सामने आया है। सहारनपुर से बेटे को दिखाने आई महिला को अस्पताल में एक महंगी दवाई नहीं मिली। महिला को एक मेडिकल स्टोर का पता बताया गया। पीड़िता वहां पहुंची तो उसे केवल अस्पताल में फ्री मिलने वाली दवाई के लिए उसे 1600 रुपये चुकाने के लिए कहा गया। 

विज्ञापन


महिला ने थोड़ी बातचीत की तो 1200 रुपये लेकर उसे दवाई दे दी गई। लेकिन दवाई के रेपर पर सिर्फ इहबास के लिए, बिक्री के लिए नहीं लिखा था। महिला को इसका पता चला तो मामले की सूचना पुलिस को दी गई। छानबीन के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। उधर मेडिकल स्टोर मालिक दुकान बंद कर फरार हो गया। अस्पताल प्रशासन ने मामले की जांच कराने की बात की है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसान मूलरूप से सहारनपुर की रहने वाली रानी बेगम (55) नामक महिला अपने बेटे परवेज (34) को इलाज के लिए इहबास लाई थी। वह पहले भी अस्पताल दिखाने आ चुकी है। डॉक्टर को दिखाने के बाद रानी ने बेटी की दवाई अस्पताल से लेने के लिए पर्चा दिया। अस्पताल के काउंटर से उसे दवाईयां दे दी गई, लेकिन एक दवाई के लिए उसने बाहर किसी मेडिकल स्टोर पर जाने के लिए कहा गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले भी यह दवाई अस्पताल में नहीं मिली थी। उस समय भी महिला ने 1200 रुपये देकर उसे लिया था। महिला मेडिकल स्टोर पर पहुंची तो दवाई देकर आरोपी ने 1600 रुपये देने की बात की। रानी ने कहा कि पिछली बार तो यह 1200 की थी। इस बात पर मेडिकल स्टोर मालिक ने 1200 रुपये ही देने के लिए कहा। महिला ने रुपये देकर दवाई ले ली।


महिला के बेटे परवेज ने जब दवाई को देखा तो उस पर इहबास अस्पताल की मोहर लगी थी। उस पर लिखा था कि दवाई बिक्री के लिए नहीं है। परवेज ने यह बात अपनी मां को बताई। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। छानबीन के बाद पुलिस ने शनिवार को इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस दवाई बेचने वाले मेडिकल स्टोर मालिक व अस्पताल से दवाई बेचने वालों की तलाश कर रही है। अस्पताल प्रशासन ने मामले की जांच करवाने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की बात की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed