फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   black fungus infected 20 patients in loknayak and 27 in gangaram admitted in delhi

लगातार बढ़ रही है ब्लैक फंगस के रोगियों की संख्या: लोकनायक अस्पताल में 20 और गंगाराम में 27 मरीज भर्ती, अब तक 12 की मौत

Sat, 22 May 2021 10:41 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 22 May 2021 10:41 PM IST
सार

दिल्ली सरकार ने गुरुवार को लोकनायक, जीटीबी और राजीव गांधी अस्पताल में ब्लैक फंगस के मरीजों के लिए विशेष स्वास्थ्य केंद्र बनाने कि घोषणा की थी। शनिवार को लोकनायक अस्पताल में 20 मरीज भर्ती हुए हैं। 

विज्ञापन
black fungus infected 20 patients in loknayak and 27 in gangaram admitted in delhi
ब्लैक फंगस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली में ब्लैक फंगस (म्यूकर माईकोसिस) के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। शनिवार को दिल्ली सरकार के लोकनायक अस्पताल में 20 मरीजों को भर्ती किया गया है। वहीं, सर गंगाराम अस्पताल में शुक्रवार देर रात 27 मरीज भर्ती हुए हैं। इस समय राजधानी में ब्लैक फंगस के 200 से अधिक मरीज हो गए हैं। इनमें से अबतक 12 की मौत हो चुकी है। 

विज्ञापन

       
दिल्ली सरकार ने गुरुवार को लोकनायक, जीटीबी और राजीव गांधी अस्पताल में ब्लैक फंगस के मरीजों के लिए विशेष स्वास्थ्य केंद्र बनाने कि घोषणा की थी। शुक्रवार को लोकनायक अस्पताल में इस बीमारी के इलाज के लिए 7 विशेषज्ञ डॉक्टरों की एक टीम का गठन किया गया था। शनिवार को अस्पताल में 20 मरीज भर्ती हुए हैं। अस्पताल के एक डॉक्टर ने बताया कि म्यूकर वार्ड में इन मरीजों का इलाज किया जा रहा है। इनमें से अधिकतर मधुमेह की बीमारी से पीड़ित हैं।
विज्ञापन

   
सरगंगा राम अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि शुक्रवार देर रात 27 मरीजों को भर्ती किया गया है। फिलहाल कुछ मरीज वेटिंग में भी हैं। दवाओं की उपलब्धता के हिसाब से ही मरीजों को दाखिला दिया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली को मिले ब्लैक फंगस इंजेक्शन के 670 वायल
केंद्र सरकार ने शनिवार को सभी राज्यों को ब्लैक फंगस के इलाज में इस्तेमाल होने वाले अंफोटेरिसिन-बी इंजेक्शन आंवटित किए। इसमें दिल्ली को इस इंजेक्शन के 670 वायल आंवटित किए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed