फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   BJP Yuva Morcha took out the Tiranga yatra

Har Ghar Tiranga: भाजपा युवा मोर्चा ने निकाली तिरंगा यात्रा, कार्यकर्ताओं ने उड़ाई ट्रैफिक नियमों की धज्जियां

Sun, 07 Aug 2022 04:41 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 07 Aug 2022 04:41 AM IST
सार

बाइक रैली प्रदेश भाजपा कार्यालय से धौला कुआं, एनएसपी, आजादपुर और आईटीओ से होते हुए इंडिया गेट पर खत्म हुई। 75 किलोमीटर की दूरी तय कर कार्यकर्ताओं ने इंडिया गेट के पास 75 मीटर लंबा तिरंगा भी फहराया।

विज्ञापन
BJP Yuva Morcha took out the Tiranga yatra
तिरंगा यात्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मान देने के लिए भाजपा युवा मोर्चा ने शनिवार को तिरंगा यात्रा निकाली। दिल्ली के हर कोने से युवा कार्यकर्ता बाइक से प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंचे और यहां से यात्रा में शामिल हुए। उत्साह से लबरेज तिरंगा लिए हुए कार्यकर्ता ट्रैफिक नियमों की धज्जियां भी उड़ाते दिखे। कार्यकर्ता बिना हेलमेट पहनकर यात्रा में शरीक हुए। इससे कई जगह सुबह जाम की समस्या से भी लोगों को   परेशान होना पड़ा।

विज्ञापन


बाइक रैली प्रदेश भाजपा कार्यालय से धौला कुआं, एनएसपी, आजादपुर और आईटीओ से होते हुए इंडिया गेट पर खत्म हुई। 75 किलोमीटर की दूरी तय कर कार्यकर्ताओं ने इंडिया गेट के पास 75 मीटर लंबा तिरंगा भी फहराया। प्रदेश कार्यालय से तिरंगा यात्रा का नेतृत्व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने किया। उन्होंने कहा कि इस तिरंगा अभियान के दौरान दिल्ली के हर घर में तिरंगा लगे, इसके लिए भाजपा काम करेगी। तिरंगा भाजपा या किसी पार्टी का अभियान नहीं, बल्कि देश के हर व्यक्ति का अभियान है।
विज्ञापन


प्रदेश भाजपा प्रभारी बैजयंत जय पांडा ने कहा कि अमृत महोत्सव के दौरान हर घर तिरंगा का अभियान दर्शाता है कि आज स्वतंत्रता दिवस का समारोह सरकारी दिवस न होकर जनता का त्योहार बन चुका है। नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा कि यह बाइक रैली सिर्फ एक रैली नहीं बल्कि उन सभी स्वतंत्रता सेनानियों को सच्चे मन से श्रद्धांजलि है जिनकी मेहनत और बलिदान के बल पर आज हम आजादी की हवा में सांसें ले रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सांसद रमेश बिधूड़ी ने विपक्ष द्वारा तिरंगा यात्रा को लेकर राजनीति करने पर तीखी टिपण्णी की। कहा कि विपक्ष की यह सोच कि तिरंगा यात्रा के बहाने दंगा कराने की बात तुष्टिकरण की नीति का समर्थन करने वाली और बहुसंख्यक जनता के खिलाफ है।

सांसद गौतम गंभीर ने कहा कि आज जो हमारे हाथों में तिरंगा है, वह सिर्फ तिरंगा ही नहीं बल्कि हमारी पहचान है। युवा मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री राजू बिष्ट ने कहा कि देश आजादी का 75वां वर्ष मना रहा है और इस महोत्सव को देखने और शामिल होने वाली पीढ़ी के लिए बहुत ही हर्ष का विषय है। 

युवा मोर्चा प्रभारी विष्णु मित्तल ने भी बाइक रैली को झंडा दिखाकर रवाना किया। प्रदेश भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष वासु रुखड़ ने कहा कि 75 किलोमीटर लंबी यह तिरंगा यात्रा युवाओं को देश के वीर स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति सम्मान और उनके बारे में और अधिक जानकारी प्रदान करेगी। 

आजादी की गौरव यात्रा की रूपरेखा तैयार
दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में शनिवार को हुई बैठक में आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर गौरव यात्रा निकाले जाने पर मंथन हुआ। बैठक की अध्यक्षता कमेटी के अध्यक्ष डा. नरेन्द्र नाथ ने की। कांग्रेस की ओर से 75 किमी की आजादी गौरव यात्रा नौ अगस्त से 15 अगस्त तक सभी जिला कांग्रेस कमेटियों द्वारा निकाली जाएगी।


केसरी दस्तार सजाकर 750 सिख रैली में हुए शरीक
सिख भाजपा नेताओं ने भी हर घर तिरंगा अभियान के तहत बाइक रैली निकाली। पूर्व विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा की अगुवाई में बाइक रैली को केंद्रीय मंत्री किशन रेड्डी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। केसरी दस्तार सजाकर 750 से ज्यादा बाइक सवारों ने रैली में शिरकत की। रैली तालकटोरा स्टेडियम से शुरू होकर इंडिया गेट पर समाप्त हुई। इस मौके पर सिरसा ने कहा कि प्रधानमंत्री के आह्वान ‘हर घर तिरंगा’ को ध्यान में रख इतनी बड़ी संख्या में सिख शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed