{"_id":"627631d512c28c66da4daff3","slug":"bjp-national-president-jp-nadda-at-utkarsh-mahotsav-in-delhi-said-we-are-protectors-of-culture-and-work-with-the-aim-to-take-forward","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: उत्कर्ष महोत्सव में शामिल हुए जेपी नड्डा, बोले- हम संस्कृति के रक्षक और आगे बढ़ाने के उद्देश्य से करते हैं काम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: उत्कर्ष महोत्सव में शामिल हुए जेपी नड्डा, बोले- हम संस्कृति के रक्षक और आगे बढ़ाने के उद्देश्य से करते हैं काम
Sat, 07 May 2022 02:16 PM IST
सुशील कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: सुशील कुमार
Updated Sat, 07 May 2022 02:16 PM IST
सार
जेपी नड्डा ने कहा कि भाजपा और पीएम मोदी भारतीय परंपराओं, भारतीय संस्कृति और भारतीय लेखों को आगे बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। मैं आपको यह आश्वासन देता हूं।
विज्ञापन
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आयोजित उत्कर्ष महोत्सव में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि हम संस्कृति के रक्षक हैं। जहां तक पीएम मोदी और हमारी पार्टी भाजपा का सवाल है, हम संस्कृति के रक्षक हैं और अपनी संस्कृति को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से काम करते हैं। इसलिए हमारी विचारधारा जहां भी होगी वहां संस्कृत होगी। हमारी विचारधारा इसके साथ खड़ी रहेगी।
विज्ञापन
जेपी नड्डा ने कहा कि भाजपा और पीएम मोदी भारतीय परंपराओं, भारतीय संस्कृति और भारतीय लेखों को आगे बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। मैं आपको यह आश्वासन देता हूं।
विज्ञापन