फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   BJP MP Gautam Gambhir donated Rs 1 crore for construction of Ram temple in ayodhya

गौतम गंभीर ने राम मंदिर निर्माण के लिए दिया एक करोड़ का चंदा, बोले- भव्य राम मंदिर सभी भारतीयों का सपना

Thu, 21 Jan 2021 04:37 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Thu, 21 Jan 2021 04:37 PM IST
विज्ञापन
BJP MP Gautam Gambhir donated Rs 1 crore for construction of Ram temple in ayodhya
गौतम गंभीर ने राम मंदिर निर्माण के लिए दिया एक करोड़ का चंदा - फोटो : अमर उजाला
अयोध्या में श्री राम मंदिर निर्माण में सहयोग के लिए दिल्ली के सांसद भी आगे आने लगे हैं। पूर्वी दिल्ली के सांसद गौतम गंभीर ने पहल करते हुए मंदिर निर्माण के लिए एक करोड़ रुपये की राशि दी है। बृहस्पतिवार को गंभीर ने 1 करोड़ रुपये का चेक दिल्ली में स्वामी अवधेशानंद को सौंपकर इस शुभ काम में अपना योगदान दिया हैं। गौतम गंभीर ने कहा है कि यह केवल एक मंदिर ही नहीं, बल्कि करोड़ों भारतीयों की आस्था का प्रतीक है। इस शुभ काम में अपना सहयोग दे पाना मेरे लिए बहुत ही सौभाग्य की बात है।
विज्ञापन


एक शानदार राम मंदिर सभी भारतीयों का सपना रहा है। लंबे समय से अटके हुए इस मुद्दे का अब खत्म किया गया है। इससे एकता और शांति का मार्ग प्रशस्त होगा। इस प्रयास में एक छोटा सा योगदान दिया गया है। उन्होंने यह भी कहा है कि अयोध्या में श्री राम मंदिर के निर्माण से अयोध्या और आसपास के इलाकों में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। आसपास के लोगों को रोजगार मिलेगा। इस कार्य के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश वासियों की तरफ से धन्यवाद। उनके अथक प्रयासों से हम इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बन पा रहे हैं।
विज्ञापन


बता दें कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनाने के लिए देश में राम मंदिर समर्पण निधि अभियान शुरू किया गया है। इसके तहत देश के हर हिंदू परिवार से 'समर्पण निधि' ली जा रही है और लोग करोड़ों रुपये दान कर रहे हैं। राम मंदिर के लिए दान देने वालों की कड़ी में अब कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह का नाम भी जुड़ गया है। उन्होंने एक लाख 11 हजार 111 रुपये का चंदा दिया है। वहीं इससे पहले गोंडा सदर विधायक ने एक करोड़ रुपये का चंदा दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, दिग्विजय सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जरिये राम जन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट को चेक भेजा। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी को पत्र भी लिखा। साथ ही, राम मंदिर निर्माण के लिए देश में लोगों से चंदा जुटाने का काम सौहार्द्रपूर्ण तरीके से करने की अपील की। हालांकि, दिग्विजय सिंह ने विश्व हिंदू परिषद से अपील की है कि वह राम मंदिर के पुराने चंदे का लेखा-जोखा भी जनता के सामने रखे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed