फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   BJP leaders will protest at Chief Minister arvind kejriwal residence on Sunday On issue of farmers Union ministers including state president will be present.

दिल्ली: किसानों के मुद्दे पर भाजपा नेता आज करेंगे मुख्यमंत्री आवास का घेराव, प्रदेश अध्यक्ष सहित केंद्रीय मंत्री रहेंगे मौजूद

Sun, 20 Mar 2022 05:05 AM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार Updated Sun, 20 Mar 2022 05:05 AM IST
सार

प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा अध्यक्ष विनोद सेहरावत ने बताया कि पिछले 40 दिन से धरने पर बैठने के बाद भी मुख्यमंत्री न ही बात करने को तैयार हुए और न ही दिल्ली सरकार का कोई पदाधिकारी किसानों से मिलने आया।

विज्ञापन
BJP leaders will protest at Chief Minister arvind kejriwal residence on Sunday On issue of farmers Union ministers including state president will be present.
आदेश गुप्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के किसानों के मुद्दे पर भाजपा ने दिल्ली सरकार को घेरने की रणनीति तैयार की है। प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा कार्यकर्ता पिछले 40 दिन से मुख्यमंत्री निवास के बाहर धरना दे रहे हैं। धरने को समर्थन देने के लिए प्रदेश भाजपा पदाधिकारी, केंद्रीय मंत्री, सांसद व विधायक मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन


प्रदेश भाजपा ने रविवार को मुख्यमंत्री आवास के बाहर दिल्ली के किसानों की मांगों को लेकर प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है। इस दौरान पालम 360 खाप महापंचायत गांव के किसान भी शरीक होंगे। प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा अध्यक्ष विनोद सेहरावत ने बताया कि पिछले 40 दिन से धरने पर बैठने के बाद भी मुख्यमंत्री न ही बात करने को तैयार हुए और न ही दिल्ली सरकार का कोई पदाधिकारी किसानों से मिलने आया। किसानों का धैर्य अब टूट चुका है। इसलिए रविवार को मुख्यमंत्री आवास के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया जाएगा। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि दिल्ली में किसानों को उनका मूलभूत अधिकार तक नहीं दिया जा रहा है। किसानों द्वारा ट्रैक्टर, खाद एवं अन्य कृषि संबंधित उपकरण खरीदने में कोई सब्सिडी नहीं मिलती। प्रदर्शन का नेतृत्व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता व विधानसभा नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed