फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   BJP leader Sanjeev Sejwal who came to party dies in suspicious circumstances

दुखद: पार्टी करने आए भाजपा नेता की संदिग्ध हालात में मौत, कनपटी पर लगी गोली

Fri, 12 Nov 2021 05:23 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 12 Nov 2021 05:23 AM IST
सार

डीसीपी बेनिता मेरी जैकर ने बताया कि बृहस्पतिवार तड़के करीब साढ़े चार बजे महिला ने पुलिस को सूचना दी थी कि संजीव सेजवाल ने खुद को गाली मार ली है। पुलिस मौके पर पहुंची तो संजीव सेजवाल को गोली कनपटी पर लगी हुई थी।

विज्ञापन
BJP leader Sanjeev Sejwal who came to party dies in suspicious circumstances
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैदानगढ़ी थाना इलाके में संदिग्ध हालात में गोली लगने से भाजपा नेता की मौत हो गई। गोली नेता की कनपटी पर लगी थी। मौके से ही उनकी लाइसेंसी रिवाल्वर मिली है। लाडो सराय निवासी भाजपा नेता संजीव सेजवाल उर्फ संजू सेजवाल (36) मैदानगढ़ी इलाके में पार्टी करने आए थे।

विज्ञापन


पुलिस ने उनके साथ पार्टी करने वाली महिला और उसके दो रिश्तेदारों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। पुलिस ने पेशे से प्रॉपर्टी डीलर भाजपा नेता के शव का पोस्टमार्टम कराकर बृहस्पतिवार को परिजनों को सौंप दिया था। पुलिस की शुरुआती जांच खुदकुशी की ओर इशारा कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों के मुताबिक संजीव की पत्नी बच्चों के साथ अलग रहती है। वह लाडो सराय के भाजपा मंडल में महामंत्री थे। संजीव पेशे से प्रॉपर्टी डीलर और बिल्डर थे। बुधवार रात करीब 9:30 बजे वह पार्टी करने राजपुर रोड, जेएमडी एस्टेट मैदानगढ़ी निवासी महिला मित्र के घर गए थे। यहां पर महिला मित्र के दो और रिश्तेदार थे। रात करीब 12:30 बजे महिला मित्र के जानकार चले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीसीपी बेनिता मेरी जैकर ने बताया कि बृहस्पतिवार तड़के करीब साढ़े चार बजे महिला ने पुलिस को सूचना दी थी कि संजीव सेजवाल ने खुद को गाली मार ली है। पुलिस मौके पर पहुंची तो संजीव सेजवाल को गोली कनपटी पर लगी हुई थी। शव पलंग के नीचे बिछी दरी पर पड़ा था। गोली लाइसेंसी रिवाल्वर से चली थी। रिवाल्वर मौके पर पड़ी हुई थी और उससे एक ही गोली चली थी।

पुलिस को मौके पर शराब की बोतल मिली हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार शुरुआती जांच मेें ऐसा लग रहा है कि संजीव ने खुद को गोली मारकर खुदकुशी की है। हालांकि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट   आने के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

हत्या के केस में थे गवाह मिली हुई थी सुरक्षा
वर्ष 2014 में महरौली थाना इलाके में संजीव के ताऊ के लड़के की हत्या हो गई थी। हत्या के इस मामले के गवाह थे। इस केस में वर्ष 2017 में जब चार्जशीट दाखिल हुई थी तो संजीव को दो सुरक्षा गार्ड मिले थे। हाल ही में एक सुरक्षा गार्ड को हटा लिया गया था। सुरक्षा गार्ड दिन में संजीव के साथ रहता था। इस मामले में संजीव पर पहले हमला हो चुका है।

आईपीएल कनेक्शन भी सामने आया  
पुलिस सूत्रों की माने जो संजीव का आईपीएल सट्टेबाजी कनेक्शन भी सामने आ रहा है। पुलिस ने हाल ही में मैदानगढ़ी में इस बिल्डिंग के पास आईपीएल सट्टा रैकेट का पर्दाफाश किया था। मौके से छह सट्टेबाज पकड़े गए थे। बताया जा रहा है कि इन सट्टेबाजों को संजीव सेजवाल से संबंध था।

संजू सेजवाल रखता था अवैध हथियार

भाजपा नेता की संदिग्ध हालत में मौत मामले में नया खुलासा सामने आया है। भाजपा नेता संजीव सेजवाल उर्फ संजू सेजवाल (36) के पास दो पिस्टल मिलने की बात कही जा रही थी। दरअसल वह पिस्टल नहीं कट्टा है। वहीं, दिल्ली पुलिस ने भाजपा नेता को किसी तरह का लाइसेंस देने की बात से इनकार किया है।

दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों का कहना है शुरुआती जांच के बाद ये मामला खुदकुशी का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों के अनुसार भाजपा नेता ने रात करीब सवा दो बजे अपने ममेरे भाई से बात की थी और उसे जन्मदिन की बधाई दी थी। भाजपा नेता की मौत से पहले ये आखिरी कॉल थी।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार संजू सेजवाल ने आखिर में जिन लोगों से बात की थी उन सबसे पूछताछ की जा रही है। हालांकि शुक्रवार शाम तक पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंची थी।

संजू सेजवाल मैदानगढ़ी में अपनी महिला दोस्त के घर में मृत पड़े मिले थे। उनकी कनपटी पर गोली लगी हुई थी। पास में कट्टा पड़ा था और उससे एक गोली चली हुई थी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार शुरुआती जांच में ये बात सामने आ रही है कि हो सकता है संजू सेजवाल ने ज्यादा शराब पी ली और नशे में खुद को गोली मार ली हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed