फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   BJP leader said Opposition party is standing with anti-social elements no one went to know the condition of injured Ram devotees or policemen Jahangirpuri violence

जहांगीरपुरी बवाल: भाजपा नेता बोले- समाजविरोधी तत्वों के साथ खड़ी है विपक्षी पार्टी, घायल राम भक्त या पुलिसवालों का हाल जानने कोई नहीं गया

Sun, 24 Apr 2022 12:13 AM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार Updated Sun, 24 Apr 2022 12:13 AM IST
सार

घटना के बाद आम आदमी पार्टी, कांग्रेस, वामपंथी दल और तृणमूल कांग्रेस के नेता अपराधियों का ही मनोबल बढ़ा रहे हैं। वे घटनास्थल पर जा रहे हैं और उन लोगों के घर जा रहे हैं जो इस मामले में अभियुक्त हैं।

विज्ञापन
BJP leader said Opposition party is standing with anti-social elements no one went to know the condition of injured Ram devotees or policemen Jahangirpuri violence
नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

भाजपा ने अपने विपक्षी राजनीतिक पार्टियों पर अपराधियों का मनोबल बढ़ाने का आरोप मढ़ा है। कहा है कि अपराधियों ने जहांगीरपुरी में खुलेआम गोलियां चलाईं, तलवारें लहराईं और पत्थर फेंके। इसके बावजूद विपक्षी नेता उन्हीं पर हमदर्दी जता रहे हैं। दुनिया भर में इस तरह की गैर जिम्मेदार राजनीति कहीं और देखने को नहीं मिलती।

विज्ञापन


विधानसभा नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने विपक्षी नेताओं के रवैये की आलोचना की है। कहा है कि वे खुलेआम समाजविरोधी और राष्ट्रविरोधी ताकतों के साथ खड़े हुए हैं। वोट की राजनीति कर रहे हैं। बिधूड़ी यह भी कहा है कि जहांगीरपुरी में 16 अप्रैल को हनुमान जन्मोत्सव की शोभायात्रा पर हमला किया गया और इस हमले में नौ व्यक्ति घायल हुए, जिनमें से आठ पुलिसकर्मी हैं। इन पुलिसकर्मियों ने अपनी जान हथेली पर लेकर दंगाइयों का सामना किया और कानून व्यवस्था फिर से कायम की। 
विज्ञापन


घटना के बाद आम आदमी पार्टी, कांग्रेस, वामपंथी दल और तृणमूल कांग्रेस के नेता अपराधियों का ही मनोबल बढ़ा रहे हैं। वे घटनास्थल पर जा रहे हैं और उन लोगों के घर जा रहे हैं जो इस मामले में अभियुक्त हैं। जो बांग्लादेशी, रोहिंग्या और अन्य समाज विरोधी तत्व हैं जिन्होंने हनुमान जयंती शोभायात्रा पर हमला करने का षडयंत्र रचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी तरफ जो हनुमानभक्त तलवार से घायल होकर अस्पताल में हैं या जिन पुलिसकर्मियों ने आपराधिक तत्वों के वार सहे हैं, उन्हें पूछने के लिए विपक्षी दलों में से एक भी नेता नहीं गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed