फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   BJP expelled three councilors on charges of corruption

भ्रष्टाचार के आरोप में भाजपा ने निष्कासित किए तीन पार्षद

Mon, 20 Sep 2021 01:44 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 20 Sep 2021 01:44 AM IST
विज्ञापन
BJP expelled three councilors on charges of corruption
नई दिल्ली। दिल्ली भाजपा ने आर्थिक भ्रष्टाचार के आरोप में घिरे अपने तीन निगम पार्षदों को 6 साल के लिए पार्टी की सदस्यता से निष्कासित कर दिया है। भाजपा के इस कदम को अगले साल होने वाले एमसीडी चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि जीरो टॉलरेंस नीति के तहत पार्टी किसी भी तरह का भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं करेगी। हालांकि, चर्चा यह भी है कि पार्षदों का झुकाव आम आदमी पार्टी की तरफ था और वे अंदरखाने साठगांठ कर चुके थे।
विज्ञापन

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने रविवार को आदेश जारी कर मुखर्जी नगर की पार्षद पूजा मदान, न्यू अशोक नगर वार्ड से पार्षद रजनी बबलू पांडेय और पसाहदुलजाब वार्ड पार्षद संजय ठाकुर को निष्कासित कर दिया। आदेश में कहा गया है कि उनके खिलाफ बढ़ रही भ्रष्टाचार की शिकायतों के आधार पर कार्रवाई करते हुए तत्काल प्रभाव से 6 साल के लिए भाजपा की सदस्यता से निष्कासित कर दिया गया है। तीनों पार्षदों को कई बार इस बारे में अवगत कराकर अपने भ्रष्टाचारी व्यवहार को ठीक करने के लिए कहा गया, लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ।
विज्ञापन

गुप्ता ने कहा कि पार्षदों का निष्कासन खेद का विषय है, लेकिन पार्टी शिकायतों की अनदेखी नहीं कर सकती। सभी निगम पार्षदों को ईमानदारी के साथ जनसेवा करनी है। अगर इसमें किसी भी तरह की कोताही हुई और कोई भी भ्रष्टाचार के मामले सामने आए तो इस पर आगे भी सख्ती से कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ घंटे बाद ही मदान ने थामा आप का दामन
भाजपा से निकाले जाने के कुछ घंटे बाद ही पूजा मदान ने आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया। तिमारपुर विधायक दिलीप पांडेय ने पार्टी कार्यालय में उन्हें आप की सदस्यता दिलाई। भाजपा के टिकट पर चुनाव जीतकर पार्षद बनी पूजा मदान के करीब छह माह से आप नेताओं के संपर्क में होने की चर्चा है। इस मौके पर भाजपा नेता अनिल कुमार झा और बाबा रामदेव की शक्ल वाले संजय तलवार समेत भाजपा के कई कार्यकर्ताओं ने भी आप की सदस्यता ग्रहण की। विधायक ने टोपी और पटका पहनाकर उनका स्वागत किया। इस मौके पर आप नेता आदिल खान, तीमारपुर फ्रंटल इंचार्ज कुमार गौतम समेत कई नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed