फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP declared election in-charge preparations for assembly elections intensified election in charge of five states declared

मिशन 2022: पांच चुनावी राज्यों की कमान संभालेंगे ये भाजपा नेता, धर्मेंद्र प्रधान को यूपी की जिम्मेदारी

Wed, 08 Sep 2021 11:31 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Wed, 08 Sep 2021 11:31 AM IST
सार

भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए धमेंद्र प्रधान को चुनाव प्रभारी बनाया है। इसके अलावा तीन सह प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। 

विज्ञापन
BJP declared  election in-charge preparations for assembly elections intensified election in charge of five states declared
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगामी विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा ने तैयारी शुरू कर दी है। इसके मद्देनजर बुधवार को भारतीय जनता पार्टी ने पांच राज्यों के चुनाव प्रभारियों की सूची जारी कर दी।  

विज्ञापन


2022 में उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव का जिम्मा केंद्रीय मंत्री धमेंद्र प्रधान को सौंपा गया है। धर्मेंद्र प्रधान के साथ केंद्रीय मंत्रियों अनुराग सिंह ठाकुर, अर्जुन राम मेघवाल, शोभा करंदलाजे, अन्नपूर्णा देवी के अलावा पार्टी महासचिव सरोज पांडे, हरियाणा के पूर्व मंत्री कैप्टन अभिमन्यु और राज्यसभा सांसद विवेक ठाकुर को सह प्रभारी बनाया गया है।
विज्ञापन


पार्टी ने चुनावी रूप से सबसे अहम इस राज्य में क्षेत्रवार छह संगठन प्रभारियों की भी नियुक्ति की है। लोकसभा के सदस्य संजय भाटिया को पश्चिमी उत्तर प्रदेश, बिहार के विधायक संजीव चौरसिया को बृज क्षेत्र, भाजपा के राष्ट्रीय सचिव सत्या कुमार को अवध क्षेत्र, राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष सुधीर गुप्ता को कानपुर क्षेत्र, राष्ट्रीय सचिव अरविंद मेनन को गोरखपुर और उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी सुनील ओझा को काशी क्षेत्र की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब में शेखावत तो उत्तराखंड का जिम्मा प्रहलाद जोशी को
भारतीय जनता पार्टी ने पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनाव की जिम्मेदारी केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को दी है। यहां पर हरदीप पुरी, मीनाक्षी लेखी, विनोद चावड़ा को सह प्रभारी बनाया गया है। वहीं उत्तराखंड का जिम्मा केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को दिया गया है। लॉकेट चटर्जी, सरदार आरपी सिंह सह प्रभारी की भूमिका में रहेंगे। 

गोवा में फडणवीस और मणिपुर में भूपेंद्र यादव
मिशन 2022 के तहत भाजपा ने गोवा विधानसभा चुनाव के लिए महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है। वहीं मणिपुर में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव को प्रभारी बनाया गया है। जबकि केंद्रीय मंत्री प्रतिमा भौमिक और असम सरकार के मंत्री अशोक सिंघल को सह प्रभारी बनाया गया है।


इन पांच राज्यों में से 4 में भाजपा की सरकार
2022 में जिन पांच राज्यों में चुनाव होने जा रहे हैं, उसमें चार जगह भाजपा की ही सरकार है। उत्तर प्रदेश, गोवा, उत्तराखंड व मणिपुर में भाजपा शासित सरकार है तो वहीं पंजाब में कांग्रेस की सरकार है। ऐसे में भाजपा ने अभी से ही कमर कसनी शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed