{"_id":"615862f78ebc3efaa64439fb","slug":"bikers-snatches-mobile-and-cash-from-high-court-officer-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली : हाईकोर्ट के प्रोटोकॉल अधिकारी से झपटमारी, बाइक सवार बदमाश मोबाइल और नकदी झपटकर भागे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली : हाईकोर्ट के प्रोटोकॉल अधिकारी से झपटमारी, बाइक सवार बदमाश मोबाइल और नकदी झपटकर भागे
Sat, 02 Oct 2021 07:24 PM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Sat, 02 Oct 2021 07:24 PM IST
सार
दिल्ली में शनिवार को बाइक सवार बदमाश कोटला मुबारकपुर इलाके में ऑटो से घर जा रहे हाई कोर्ट के प्रोटोकॉल अधिकारी से मोबाइल और 10 हजार रुपए झपटकर फरार हो गए। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और बदमाशों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिल्ली के कोटला मुबारकपुर इलाके में शनिवार को हाईकोर्ट के प्रोटोकॉल अधिकारी को बदमाशों ने निशाना बनाया। बाइक सवार बदमाशों ने उनपर उस समय झपट्टा मारा, जब वे ऑटो से घर जा रहे थे। बदमाश उनका मोबाइल और 10 हजार रुपए झपटकर फरार हो गए। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और बदमाशों की तलाश में जुट गई है।
चलते ऑटो में बैठे अधिकारी पर मारा झपट्टा
ज्ञानचंद (65) सपरिवार एंड्रूजगंज में रहते हैं। वह हाईकोर्ट में प्रोटोकॉल अधिकारी हैं। 29 सितंबर को ज्ञानचंद को उनके एक दोस्त कार से साईं बाबा मंदिर के पास छोड़कर चले गए। वहां से वे रात करीब सवा 10 बजे वहां से ऑटो पर सवार होकर घर के लिए जा रहे थे। जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम के पुल पर पीछे से बाइक पर आए दो बदमाश चलते ऑटो से उनके हाथ से मोबाइल और जेब से 10 हजार रुपए छीनकर भाग गए।
सर्विलांस पर लगा दिया गया है मोबाइल
उन्होंने अपनी शिकायत में बताया कि कुछ देर के लिए वे समझ नहीं पाए कि उनके साथ क्या हुआ है। बाद में उन्होंने ऑटो चालक को बदमाशों का पीछा करने के लिए कहा। लेकिन चालक ने ऐसा करने से मना कर दिया। उन्होंने राहगीर की मदद से पुलिस को घटना की जानकारी दी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने झपटमारी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस पीड़ित के मोबाइल को सर्विलांस पर लगाकर बदमाशों की पहचान करने में जुटी है।