{"_id":"61c7df74659aaa04f0273d66","slug":"bike-riding-miscreants-beat-up-home-guards-in-road-rage-at-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: रोडरेज में होमगार्ड की पिटाई, बाइक सवार तीन बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: रोडरेज में होमगार्ड की पिटाई, बाइक सवार तीन बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम
Sun, 26 Dec 2021 08:50 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 26 Dec 2021 08:50 AM IST
सार
दिल्ली में रोडरेज का मामला सामने आया है। बाइक सवार तीन बदमाशों ने एक होमगार्ड की पिटाई कर दी। हमले के बाद आरोपी फरार हो गए। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से जांच
कर रही है।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
उत्तर-पूर्वी दिल्ली के ज्योति नगर इलाके में शुक्रवार रात रोडरेज की घटना में बाइक सवार युवकों ने एक होमगार्ड जवान की पिटाई कर दी। हमले में होमगार्ड नितिन कुमार (40) हो गया। वारदात के बाद उसको नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। इधर वारदात के बाद आरोपी हमलावर फरार हो गए।
पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से मामले की जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक नितिन परिवार के साथ गोकुलपुरी इलाके में रहते हैं।
वह होमगार्ड हैं, फिलहाल उनकी तैनाती नंद नगरी बस डिपो में है। शुक्रवार रात को वह अपनी ड्यूटी समाप्त कर घर लौट रहा था। इस बीच जैसे ही वह ज्योति नगर के अमर कालोनी स्थित गली नंबर-4 में पहुंचा, अचानक सामने आ रही एक बाइक ने नितिन की बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। नितिन नीचे गिर गया। इसके बाद आरोपी नीचे उतरे और उल्टा नितिन की बाइक की ही चाबी निकाल ली।
विज्ञापन
नितिन का कहना है कि तीनों ही लड़के नशे में लग रहे थे। इन लोगों ने नितिन की पिटाई करना शुरू कर दिया। एक युवक ने उसकी वर्दी भी खींचकर फाड़ने का प्रयास किया। शोर-शराबा हुआ तो वहां भीड़ जुटने लगी। यह देखकर आरोपी वहां से फरार हो गए। हमले में नितिन के चोट लगी। जख्मी हालत में उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।