फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Big revealing in Nitesh murder case Nitesh was killed in gang war on July 31

नितेश हत्याकांड में बड़ा खुलासा: टिल्लू और गोगी गैंग के बीच चल रही गैंगवार की वजह से मारी गई थी गोली, दो गिरफ्तार

Thu, 12 Aug 2021 12:05 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 12 Aug 2021 12:05 AM IST
सार

रोहिणी जिला पुलिस उपायुक्त प्रणव तायल ने बताया कि 31 जुलाई को शहीद भगत सिह मार्ग, कराला मे फायरिंग की कॉल मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां पर नितेश मृत मिला। नितेश की भाभी प्रीति ने पुलिस को दिए बयान में पांच बदमाशों के हमला करने का जिक्र किया था। 

विज्ञापन
Big revealing in Nitesh murder case Nitesh was killed in gang war on July 31
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रोहिणी जिले के कंझावली इलाके में 31 जुलाई को नितेश नामक युवक की गोली मारकर हत्या करने की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने इस संबंध में सोनीपत, शास्त्री पार्क निवासी अक्षय और सूरज उर्फ गुल्लू के रूप में हुई है। आरोपियों के पास से एक पिस्टल, दो कारतूस, बाइक व मोबाइल फोन जब्त किए हैं। 
विज्ञापन


छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला है कि नितेश की हत्या टिल्लू और गोगी गैंग के बीच चल रही गैंगवार की वजह से हुई थी। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है। तीन अन्य आरोपियों की पुलिस को तलाश है। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से आरोपियों की पहचान हुई थी।
विज्ञापन


रोहिणी जिला पुलिस उपायुक्त प्रणव तायल ने बताया कि 31 जुलाई को शहीद भगत सिह मार्ग, कराला मे फायरिंग की कॉल मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां पर नितेश मृत मिला। नितेश की भाभी प्रीति ने पुलिस को दिए बयान में पांच बदमाशों के हमला करने का जिक्र किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला तो बदमाशों की पहचान हो गई। जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि नितेश का बड़ा भाई परवेश गोगी गैंग से जुड़ा था। 20 फरवरी को परवेश ने अपने साथियों के साथ मिलकर विरोधी टिल्लू गैंग के करीबी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर परवेश को गिरफ्तार कर लिया था।

पुलिस आशंका जता रही है कि इसी का बदला लेने के लिए नितेश की हत्या हुई। बदमाशों की पहचान करने के बाद पुलिस ने पहले अक्षयको गिरफ्तार किया। इसके बाद सूरज को भी गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि वह सुनील उर्फ टिल्लू के लिए काम करते हैं। 

वारदात वाले दिन राकेश उर्फ राका उर्फ संजू, दीपक उर्फ सोनू उर्फ पहलवान और राहुल के साथ थे। वारदात से पहले अक्षय ने 40 हजार रुपयों की एक पुरानी बाइक खरीदी थी। बाइक को गैंग के बाकी सदस्यों को मुहैया करवा दिया गया था। वारदात में इसी बाइक इस्तेमाल हुआ था। पुलिस बाकी आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed