{"_id":"611f19cdb8caa131ab75ee4f","slug":"big-revealing-in-case-of-robbery-after-murder-of-businessman-maid-on-august-15-in-delhi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"खुलासा: जीजा-साले ने घरेलू सहायिका का बेरहमी से किया था कत्ल, फिर घर में रखे 1.5 करोड़ के जेवर और नकदी लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुलासा: जीजा-साले ने घरेलू सहायिका का बेरहमी से किया था कत्ल, फिर घर में रखे 1.5 करोड़ के जेवर और नकदी लूटे
Fri, 20 Aug 2021 08:26 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Fri, 20 Aug 2021 08:26 AM IST
सार
पटेल नगर में 15 अगस्त को कारोबारी की नौकरानी की हत्या कर लूटपाट करने के मामले में दिल्ली पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने एक आरोपी को बिहार के मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार किया है।इलेक्ट्रीशियन का काम करने वाले जीजा-साले ने वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्वतंत्रता दिवस के दिन मध्य दिल्ली के पटेल नगर में इंपोर्ट-एक्सपोर्ट कारोबारी की घरेलू सहायिका की हत्या करने की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने इस संबंध में एक आरोपी को बिहार के मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान राहुल कुमार के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपी के पास से करीब 19 लाख रुपये बरामद किए हैं। सूत्रों के मुताबिक जांच के दौरान खुलासा हुआ है कि आरोपियों ने कारोबारी के घर से करीब 1.50 करोड़ के जेवरात व कैश लूटा था। वारदात को बिजली का काम कर रहे इलेक्ट्रीशियन अनिल कुमार और इसके साले राहुल ने अंजाम दिया था।
पुलिस की कई टीमें मुख्य आरोपी अनिल की तलाश में दिल्ली, यूपी और बिहार छापेमारी कर रही है। फिलहाल आरोपी राहुल को मुजफ्फरपुर की अदालत में पेश कर दो दिन की ट्रांजिट रिमांड लेकर दिल्ली लाया जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
मध्य जिला के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि ईस्ट पटेल नगर इलाके में कारोबारी प्रीतपाल सिंह परिवार के साथ रहते हैं। इनका इंपोर्ट-एक्सपोर्ट का कारोबार है। इनके यहां कई सालों से बलजीत नगर निवासी सरिता (35) घरेलू सहायिका का काम कर रही थी।

15 अगस्त को प्रीतपाल की पत्नी का जन्मदिन था। दोपहर के समय परिवार सरिता को घर पर छोड़कर चला गया। घर में सरिता के अलावा बिजली का काम कर रहा अनिल व उसका साला राहुल भी मौजूद थे। दोपहर के समय आरोपी अनिल व राहुल सरिता की हत्या कर घर से करीब डेढ़ करोड़ रुपये के जेवरात और कैश लूटकर फरार हो गए।
सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। टेक्नीकल सर्विलांस के अलावा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से तलाश शुरू की गई। जांच के दौरान पता चला कि आरोपी माल के साथ बिहार गए हैं।
फौरन आधा दर्जन टीमों का गठन कर टीमों को दिल्ली के अलावा यूपी और बिहार के लिए रवाना कर दिया गया। बुधवार को एक टीम को कामयाबी मिली। आरोपी राहुल को मुजफ्फरपुर, बिहार के रेलवे स्टेशन से गरीबनाथ मंदिर रोड जाते समय गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से करीब 19 लाख रुपये बरामद हुए।
आरोपी ने हत्या की बात कबूली। राहुल ने बताया कि बाकी माल उसके जीजा अनिल के पास है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। आरोपी राहुल को लेकर दिल्ली पुलिस की टीम दिल्ली लौट रही है।