फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   big disclosure in rohini shootout lawyer court sticker was on attackers car

रोहिणी शूटआउट में बड़ा खुलासा: हमलावरों की कार पर लगा था वकील का स्टीकर, उमंग बना इनका बड़ा 'सहारा'

Sun, 26 Sep 2021 08:41 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 26 Sep 2021 08:41 PM IST
सार

स्पेशल सेल के पुलिस अधिकारियों के अनुसार उमंग कोर्ट के बाद कार को लौटाकर सीधा अपने घर गया। शूटआउट से पहले उसने दाढ़ी बढ़ा रखी थी। घर जाकर इसने पुलिस से बचने के लिए अपनी दाढ़ी काट ली थी। इसके बाद ये अपने घर में ही रहा था।

विज्ञापन
big disclosure in rohini shootout lawyer court sticker was on attackers car
Delhi Rohini court shootout - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रोहिणी शूटआउट में बड़ा खुलासा सामने आया है। आरोपियों की आई-10 कार पर वकील का स्टीकर लगा हुआ था। इस कारण आरोपियों को कोर्ट में घुसने में कोई परेशानी नहीं हुई है। वकीलों की ड्रेस इन्होंने पहन रखी थी। स्पेशल सेल ने विनय व उमंग की गिरफ्तारी के साथ ही इस कार को जब्त कर लिया है। दूसरी तरफ उमंग ने लॉ की प्रेक्टिस कर रखी है। उसके पास वकील की ड्रेस पहले से थी। वह भी कोर्ट में वकील की ड्रेस में गया था। 

विज्ञापन


स्पेशल सेल के पुलिस अधिकारियों के अनुसार उमंग कोर्ट के बाद कार को लौटाकर सीधा अपने घर गया। शूटआउट से पहले उसने दाढ़ी बढ़ा रखी थी। घर जाकर इसने पुलिस से बचने के लिए अपनी दाढ़ी काट ली थी। इसके बाद ये अपने घर में ही रहा था। स्पेशल सेल में तैनात इंस्पेक्टर विनोद बडौला की टीम ने उमंग व विनय को शूटआउट के कुछ समय बाद ही पकड़ लिया था। हैदरपुर में रहने वाले उमंग ने बीए के बाद एलएलबी करना शुरू किया था। एलएलबी के चौथे साल में वह फेल हो गया था। इस कारण इसने लॉ छोड़ दी थी। इसने कोर्ट में प्रैक्टिस भी कर रखी है। 
विज्ञापन


उमंग का पिता बुराडी अथॉरिटी में दलाल है और विनय का पिता डीटीसी में ड्राइवर है। इनके पिताओं की भी आपस में दोस्ती थी। विनय उमंग का चचेरा भाई है। दोनों एक ही मुहल्ले में रहते हैं। उमंग ने विनय को जितेंद्र गोगी की हत्या की साजिश में 22 सितंबर को शामिल किया था। विनय को पूरी साजिश का पता था। उमंग की निशानदेही पर एक पिस्टल मिली है। उसे पिस्टल कुछ महीने पहले टिल्लू ने दिलवाई थी। पिस्टल मिलने पर उमंग के खिलाफ आर्म्स एक्ट का केस भी स्पेशल सेल ने दर्ज कर लिया है। दोनों के खिलाफ पहले से कोई मामला दर्ज नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed