फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Bharat Ratna samman should be given to Doctors and health workers this year demands CM Arvind Kejriwal

दिल्ली: सीएम केजरीवाल की पीएम मोदी से मांग, इस साल डॉक्टरों को दिया जाए भारत रत्न

Sun, 04 Jul 2021 01:45 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Sun, 04 Jul 2021 01:45 PM IST
सार

केजरीवाल ने ट्वीट किया कि इस वर्ष 'भारतीय डॉक्टर' को भारत रत्न मिलना चाहिए। 'भारतीय डॉक्टर' मतलब सभी डॉक्टर, नर्स और पैरामेडिक। शहीद हुए डाक्टर्स को ये सच्ची श्रद्धांजली होगी। अपनी जान और परिवार की चिंता किए बिना सेवा करने वालों का ये सम्मान होगा। पूरा देश इससे खुश होगा।

विज्ञापन
Bharat Ratna samman should be given to Doctors and health workers this year demands CM Arvind Kejriwal
arvind kejriwal - फोटो : आप के यूट्यूब अकाउंट से वीडियो ग्रैब

विस्तार

कोरोना महामारी के दौरान अपनी जान की बाजी लगाकर दिन रात मेहनत करने वाले डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मचारियों के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने देश के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न की मांग की है। उन्होंने कहा कि यह उन डॉक्टरों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी, जिन्होंने कोरोना से जंग के दौरान अपनी जान गंवाई। इसके लिए केजरीवाल ने प्रधानमंत्री मोदी को पत्र लिखकर अपनी मांग से अवगत कराया है।

विज्ञापन

 
विज्ञापन


इसे लेकर रविवार को केजरीवाल ने ट्वीट किया कि इस वर्ष 'भारतीय डॉक्टर' को भारत रत्न मिलना चाहिए। 'भारतीय डॉक्टर' मतलब सभी डॉक्टर, नर्स और पैरामेडिक। शहीद हुए डाक्टर्स को ये सच्ची श्रद्धांजली होगी। अपनी जान और परिवार की चिंता किए बिना सेवा करने वालों का ये सम्मान होगा। पूरा देश इससे खुश होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मालूम हो कि भारतीय चिकित्सा संघ (आईएमए) द्वारा मध्य जून में मुहैया कराए गए आंकड़ों के मुताबिक कुल 730 चिकित्सकों की जान कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर के दौरान गई है। बिहार में सबसे अधिक 115 चिकित्सकों की कोविड-19 से मौत हुई है जबकि दिल्ली में 109, उत्तर प्रदेश में 79, पश्चिम बंगाल में 62, राजस्थान में 43, झारखंड में 39 और आंध्र प्रदेश में 38 चिकित्सकों ने महामारी से जान गंवाई है। आईएमए के मुताबिक देश में कोविड-19 महामारी की पहली लहर के दौरान 748 चिकित्सकों की मौत हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed