फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Bharat Darshan Park: People's laughter filled the corporation's bag

भारत दर्शन पार्क : लोगों की हंसी-ठिठोली ने भर दी निगम की झोली

Sun, 20 Feb 2022 03:56 AM IST
दुष्यंत शर्मा आदित्य पाण्डेय, नई दिल्ली
आदित्य पाण्डेय, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 20 Feb 2022 03:56 AM IST
सार

वेस्ट-टू-वंडर पार्क की सफलता के बाद जिस उम्मीद से दक्षिणी नगर निगम ने भारत दर्शन पार्क बनाया था, उसमें भी आशातीत परिणाम सामने आए हैं। कोरोना महामारी काल में इन दोनों पार्कों ने दक्षिणी निगम की झोली भर दी है। उद्घाटन के बाद करीब 45 दिन में ही भारत दर्शन पार्क से दक्षिणी निगम को 71,28,950 रुपयों की आमदनी हुई है। अब निगम योजना बना रहा है कि इस तरह का प्रयोग करके कैसे राजस्व को बढ़ाया जाए...
 

विज्ञापन
Bharat Darshan Park: People's laughter filled the corporation's bag
भारत दर्शन पार्क... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना काल में लोगों ने भरपूर मनोरंजन किया। पार्कों में उनकी हंसी-ठिठोली से दिक्षणी निगम की झोली भर गई। 24 दिसंबर 2021 को भारत दर्शन पार्क का उद्घाटन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने किया था। 26 दिसंबर से इसे आम लोगों के भ्रमण के लिए खोल दिया गया था। दक्षिणी निगम ने 16 फरवरी तक इस पार्क का भ्रमण करने आए लोगों और खरीदे गए टिकटों से अर्जित आमदनी का ब्योरा दिया है। इसके अनुसार करीब 1378 लोगों ने प्रतिदिन टिकट लेकर इसे देखा और टिकटों की बिक्री से करीब 1,58,421 रुपये प्रतिदिन आमदनी हुई।

विज्ञापन


कोरोना काल में लगातार बंदी के बावजूद 45 दिन में भारत दर्शन पार्क से करीब 71 लाख की आमदनी हुई। बाधाएं नहीं होतीं तो यह करीब एक करोड़ रुपये होती। एक साल में इसकी लागत का 17 करोड़ रुपया निकालने का लक्ष्य है। आने वाले दिनों में दक्षिणी निगम ऐसी और भी लाभकारी परियोजनाएं खड़ी करेगा, जिससे निगम की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।  - मुकेश सूर्यान, महापौर, दक्षिणी दिल्ली नगर निगम
विज्ञापन


वेस्ट-टू-वंडर पार्क से भी बंपर कमाई
दक्षिणी निगम द्वारा पेश ब्योरे के अनुसार, पिछले एक साल (अप्रैल 2021-फरवरी 2022) में वेस्ट-टू-वंडर पार्क से उसे 1,59,39,655 रुपयों की आमदनी हुई है। करीब 5,53,016 लोगों ने इसे देखा है। दो महीने मई और जून में कोरोना के कारण लगे लॉकडाउन के दौरान यह पार्क बंद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजधानी के दूसरे ऐसे दर्शनीय स्थल
उत्तरी निगम ने भी अब अजमल खां पार्क में वेस्ट-टू-आर्ट पार्क बनाने की योजना बनाई है। इसके अलावा लाल किला, कुतुब मीनार, पुराना किला, हुमायूं का मकबरा, साकेत में गार्डन ऑफ फाइव सेंसेज, पूर्वी दिल्ली में वेलकम झील, संजय झील पार्क, लोदी गार्डन, राष्ट्रपति भवन में मुगल गार्डन, हौज खास का डीयर पार्क, कनाट प्लेस, दिल्ली में डीडीए के सात जैव विविधता पार्क और संजय वन जैसे कई और पर्यटन स्थल मौजूद हैं।


पहले ही दिन 5.50 लाख की आमदनी
भारत दर्शन पार्क को पहले ही दिन करीब 4227 लोगों ने देखा था। निगम को टिकटों की बिक्री से करीब 5,50,950 रुपयों की आमदनी हुई। निगम अधिकारियों के मुताबिक, इस बीच करीब छह लाख रुपयों तक की आमदनी एक दिन में हुई।

टिकटों की कीमत

  • 12 से 60 साल तक 100 रुपये प्रति व्यक्ति (प्रीमियम- 150 प्रति व्यक्ति)
  • 60 साल से अधिक उम्र वालों के लिए 50 रुपये (प्रीमियम- 75 रुपये प्रति व्यक्ति)
  • तीन से 12 साल के बच्चों का 50 रुपये।
  • तीन साल से कम उम्र के बच्चों के लिए नि:शुल्क।
  • एमसीडी स्कूलों के बच्चों के लिए नि:शुल्क।
  • अन्य स्कूलों के बच्चे- 25 से अधिक 40 रुपये प्रति व्यक्ति (प्रीमियम - 60 रुपये प्रति व्यक्ति) लिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed