{"_id":"6175c24e6876e44b401fe0c1","slug":"before-karva-chauth-the-wife-was-killed-and-hanged-self-ashram-news-noi6122265114","type":"story","status":"publish","title_hn":"करवा चौथ से पहले पत्नी की हत्या कर फंदा लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करवा चौथ से पहले पत्नी की हत्या कर फंदा लगाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली। सात फेरे लेकर सात जनम तक साथ निभाने का वादा करने वाले न्यू अशोक नगर बी-ब्लॉक में किराए पर रहने वाले धर्मेंद्र (40) ने करवा चौथ से एक दिन पहले शुक्रवार रात पत्नी सोनी (35) की गला घोंटकर हत्या कर दी। वारदात के बाद वह खुद भी फंदे में झूल गया। सुबह सोनी का भाई घर आया तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। खटखटाने पर भी जवाब न मिला तो उसने खिड़की से भीतर झांका। वहां सोनी का शव कमरे में बिस्तर पर पड़ा था, जबकि धर्मेंद्र का कमरे में पंखे से लटका हुआ था। पुलिस को इनके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद रविवार को दोनों के शव परिजों को सौंप दिए। शुरुआती जांच के मुताबिक, धर्मेंद्र पत्नी के चरित्र पर शक करता था। आशंका है कि इसी वजह से उसने वारदात की।
पुलिस के मुताबिक, धर्मेंद्र और सोनी के तीन बच्चे हैं। करीब 11 साल पहले दोनों का विवाह हुआ था। धर्मेंद्र नोएडा में बिजली का काम करता था, जबकि सोनी नोएडा के ही एक अस्पताल में आया थी। एक मकान छोड़कर ही सोनी का मायका है। मकान छोटा होने के कारण सोनी बच्चों को सोने के लिए रोज मायके भेज देती थी। सुबह की चाय भी सोनी व धर्मेंद्र घर जाकर मां के साथ पीते थे। शुक्रवार रात बच्चे नानी के पास चले गए। घर में धर्मेंद्र व सोनी ही थे। सुबह दोनों चाय पीने नहीं आए तो सोनी का भाई दीपक उनके घर पहुंचा। दरवाजा अंदर से बंद था। काफी खटखटाने के बाद भी जवाब न मिला तो दीपक ने कमरे की खिड़की से झांककर देखा। अंदर धर्मेंद्र का शव पंखे से लटका था और सोनी बिस्तर पर पड़ी थी। वह भागकर घर पहुंचा। इसके बाद सूचना पुलिस को दी गई।
पुलिस ने क्राइम टीम को बुलाया। सोनी के गले पर निशान थे। लग रहा था कि उसकी गला घोंटकर हत्या की गई थी। परिजनों ने पुलिस को बताया कि धर्मेंद्र और सोनी का छोटी-छोटी बातों पर झगड़ा होता था। माना जा रहा है कि शुक्रवार देर रात झगड़ा होने के बाद धर्मेंद्र ने पत्नी की हत्या कर गले में फंदा लगा लिया।