{"_id":"60e0a3178ebc3ebb4d70b12c","slug":"balaji-srivastava-holds-crime-review-meeting-for-first-time-after-taking-over-as-cp-emphasis-on-eight-points","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: बालाजी श्रीवास्तव ने सीपी का पदभार संभालने के बाद पहली बार की क्राइम रिव्यू बैठक, आठ बिंदुओं पर दिया जोर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: बालाजी श्रीवास्तव ने सीपी का पदभार संभालने के बाद पहली बार की क्राइम रिव्यू बैठक, आठ बिंदुओं पर दिया जोर
Sat, 03 Jul 2021 11:19 PM IST
सुशील कुमार कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Sat, 03 Jul 2021 11:19 PM IST
सार
क्राइम रिव्यू मीटिंग के दौरान आयुक्त ने सभी पुलिस अधिकारियों का आदेश दिया कि पुलिस को सड़कों पर दृश्यता और अपराधियों तक पहुंच बनानी होगी। बालाजी ने दिल्ली पुलिस जैसी प्रोफेशनल फोर्स का नेतृत्व करने पर गर्व होने की बात की।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस कमिश्नर बालाजी श्रीवास्तव
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
दिल्ली पुलिस आयुक्त बालाजी श्रीवास्तव ने सीपी का पदभार संभालने के बाद पहली बार क्राइम रिव्यू बैठक लेने के अलावा पुलिस फोर्स को अपना संदेश भी जारी किया। सीपी ने कहा कि यदि कोरोना की तीसरी लहर आई तो दिल्ली पुलिस के सभी वरिष्ठ अधिकारी कंधे से कंधा मिलाकर आपके साथ चलेंगे।
विज्ञापन
अपने कर्तव्य का पालन करने के साथ-साथ हमें अपने परिवारों का भी ध्यान रखना होगा। खासकर महिलाओं, बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखना होगा। वहीं क्राइम रिव्यू मीटिंग के दौरान आयुक्त ने सभी पुलिस अधिकारियों का आदेश दिया कि पुलिस को सड़कों पर दृश्यता और अपराधियों तक पहुंच बनानी होगी। बालाजी ने दिल्ली पुलिस जैसी प्रोफेशनल फोर्स का नेतृत्व करने पर गर्व होने की बात की।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस आयुक्त ने अपनी प्राथमिकताएं गिनवाते हुए कहा कि थाने में आने वाले हर व्यक्ति की सुनवाई हो और उसकी एफआईआर तुरंत दर्ज की जाए। जांच के स्तर को बेहतर किया जाए, जिससे सजा के दर को बढ़ाया जा सके। जांच में तकनीक को बढ़ाया जाए। बीट सिस्टम को और मजबूत किया जाए। जवानों के लिए सुविधाओं को और बेहतर किया जाएगा।
विज्ञापन
अच्छे कार्य के लिए उचित इनाम, बारी से पहले तरक्की सुनिश्चित की जाएगी। रिक्त पदों को भरने तथा उचित समय पर पदोन्नति देने के अलावा पुलिसकर्मियो के आवास, चिकित्सा और उनके बच्चों के लिए बेहतर शिक्षा सुविधा प्रदान करना उनकी प्राथमिकता होगी।
सीपी ने अपने जवानों को कहा कि यदि किसी को कोई व्यक्तिगत समस्या है तो वह उनके पास या किसी वरिष्ठ अधिकारी के पास पेश हो सकता है। अपने संदेश में उन्होंने पुलिस फोर्स से टीम भावना से अपील की। पुलिस आयुक्त ने 'जन सुनवाई' की शुरुआत होने पर इसकी जमकर तारीफ की। जन सुनवाई के दौरान हर सब डिवीजन के एसीपी ऑफिस में शनिवार को एसीपी जनता की शिकायतों को सुनकर उनको सुलझाने का प्रयास करेंगे। क्राइम रिव्यू मीटिंग में सभी वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।