{"_id":"6126631dc7bcce39a0384786","slug":"badarpur-man-brutally-murders-his-live-in-partner-as-she-denys-to-marry","type":"story","status":"publish","title_hn":"वारदात: 10 वर्षों से साथ में रह रही महिला ने शादी से किया इनकार, प्रेमी ने बेरहमी से उतारा मौत के घाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वारदात: 10 वर्षों से साथ में रह रही महिला ने शादी से किया इनकार, प्रेमी ने बेरहमी से उतारा मौत के घाट
Wed, 25 Aug 2021 09:06 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: प्राची प्रियम
Updated Wed, 25 Aug 2021 09:06 PM IST
सार
व्यक्ति ने महिला पर चाकू से 15 से ज्यादा वार कर हत्या कर दी। दोनों 10 वर्षों से सहमति संबंधों में रह रहे थे। लेकिन महिला द्वारा शादी से इनकार करने पर आरोपी ने घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
विस्तार
बदरपुर में एक व्यक्ति ने महिला की चाकुओं से 15 से ज्यादा वार कर बुधवार सुबह हत्या कर दी। दोनों करीब 10 वर्षों से सहमति संबंधों में रह रहे थे। शादी से इनकार करने पर आरोपी अनिल ने महिला की हत्या की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एम्स में रखवा दिया है। पुलिस ने उनके परिजनों को सूचना दे दी है, हालांकि परिजनों ने किसी तरह का संबंध होने से इनकार कर दिया। प्रेमप्रसंग के चलते दोनों को गांव से निकाल दिया गया था। दोनों ही लोग पहले से शादीशुदा थे।
दक्षिण-पूर्व जिला डीसीपी आरपी मीणा के अनुसार पुलिस को बुधवार सुबह करीब 5.48 बजे सूचना मिली थी कि मकान नंबर 2288 गली नंबर-62 मोलडबंद एक्सटेंशन बदरपुर में किराए पर रहने वाले किराएदार अनिल(36) ने उसके साथ रह रही महिला मनीषा(31) पर चाकूओं से वार कर हत्या कर दी है।
सूचना मकान मालिक ने दी थी। मौके पर पहुंचे बदरपुर थानाध्यक्ष विजयपाल दहिया की टीम ने लहुलूहान अवस्था में महिला को एम्स में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने अनिल को मौके से गिरफ्तार कर लिया। मौके से रसोई में इस्तेमाल होने वाले तीन चाकू बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
अनिल ने पूछताछ में बताया कि वह मनीषा के साथ 10 वर्षों से सहमति संबंध में साथ रह रहा था। कुछ समय से मनीषा ने उसकी अवहेलना करना शुरू कर दिया था। इस पर वह मनीषा के चरित्र पर संदेह करने लगा। उसने बुधवार सुबह मनीषा को शादी करने के लिए बोला तो मनीषा ने एक वर्ष बाद शादी करने की बात कही।
इसपर अनिल नाराज हो गया और रसोई में रखे तीन चाकूओं से मनीषा पर ताबड़तोड़ हमला करना शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि उसने मनीषा पर 15 से ज्यादा वार किए हैं। डॉक्टरों ने मनीषा के शरीर पर आठ गहरे व अन्य बहुत सारे घाव बताए हैं।
गुरुगाम के रहने वाले हैं मनीषा व अनिल
मनीषा व अनिल दोनों ही पहले से शादीशुदा हैं। ये दोनों एक ही गांव रहने वाले हैं और एक ही समुदाय से ताल्लुक रखते हैं। इनका गांव गुरुग्राम में पटौड़ी रोड पर स्थित है। प्रेमप्रसंग के चलते गांव वालों ने इन्हें गांव से निकाल दिया था।
अनिल इलेक्ट्रीशिन का काम करता था। बदरपुर पुलिस ने हत्या का मामला दर्जकर अनिल को सुबह ही गिरफ्तार कर लिया था। उसे बुधवार दोपहर को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।