{"_id":"6089bc398ebc3e592158851b","slug":"bad-situation-in-patel-covid-center-ashram-news-noi5794701163","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरदार पटेल कोविड सेंटर का बुरा हाल, अस्पतालों के चक्कर लगा रहे मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरदार पटेल कोविड सेंटर का बुरा हाल, अस्पतालों के चक्कर लगा रहे मरीज
विज्ञापन
नई दिल्ली। वादे बड़े-बड़े किए जा रहे हैं, लेकिन कोविड मरीजों के लिए व्यवस्था शून्य है। ऑक्सीजन व दवाओं के बगैर लोगों की सांसें टूट रही हैं। बावजूद अस्पताल में उनके समीप जा कर ढांढस बढ़ाने वाला कोई मौजूद नहीं है। यह हाल छतरपुर में बनाए गए सरकार पटेल कोविड सेंटर का है। भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी ने सेंटर का दौरा कर कहा अगर केजरीवाल रोगियों की जान नहीं बचा सकते तो सत्ता छोड़ दें।
इस सेंटर से लोग दूसरे अस्पताल शिफ्ट होने को मजबूर हैं। दाखिला मिलने के बावजूद सुविधा नहीं होने से मरीज के तीमारदार अन्य अस्पतालों में मिन्नत कर रहे हैं कि एक बेड मिल सके। एक मरीज के परिजन ने बताया कि कोई सुविधा नहीं है। कई शव कई घंटे तक जीवित लोगों के समीप ही अंतिम संस्कार के इंतजार में पड़े रहते हैं।
उधर भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी ने ने छतरपुर में बनाए गए सरदार पटेल कोविड सेंटर पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि केन्द्रीय गृह मंत्री व केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री के हस्तक्षेप के बाद यह सेंटर शुरू हुआ है लेकिन केजरीवाल सरकार यहां 500 बेड के बजाय मात्र 140 बेड की ही व्यवस्था कर सकी है। वह कोरोना रोगियों की जान नहीं बचा सकते तो सत्ता छोड़ कर जनता पर उपकार करें।
विज्ञापन
पत्रकारों से वार्ता करने के दौरान कहा कि मुख्यमंत्री रोगियों को उपचार उपलब्ध कराने के बजाय हर 5 मिनट बाद टीवी चैनलों पर विज्ञापन देकर जनता को भ्रमित करने में अपनी ताकत लगा रहे हैं। क्षेत्र के जिलाधिकारी भी गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि सेंटर में बेड हैं तो बाहर तड़प रहे रोगियों को अस्पताल में भर्ती क्यों नहीं किया जा रहा है। आक्सीजन की जमाखोरी पर अंकुश क्यों नहीं लग सका है।
दिल्ली सरकार का एक और झूठ : भाजपा
प्रदेश भाजपा प्रवक्ता हरीश खुराना ने कहा है कि दिल्ली सरकार मौत के आंकड़ों से भी खेल रही है। लॉकडाउन के 8 दिनों में 4125 लोगों की जान चली गई। लेकिन दिल्ली के सरकार अपना आंकड़ा 2477 दिखा रही है। 1345 मौत के बारे में सरकार चुप है। हाईकोर्ट में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के वकील कहते हैं सिर्फ 2500 रेमडेसिविर दवा मिली है लेकिन केंद्र के वकील ने वहीं उनका झूठ पकड़ लिया और बताया कि 52000 रेमडेसिविर दिल्ली को दी गई है।