फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Azadi Ka Amrit Mahotsav: The nectar of India's independence also spilled in Mauritius

Azadi Ka Amrit Mahotsav : मॉरीशस में भी छलका भारत की आजादी का अमृत

Fri, 15 Jul 2022 04:40 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 15 Jul 2022 04:40 AM IST
सार

हिंदी पत्रिका बसंत के बाल विशेषांक का लोकार्पण। चार दशकों से प्रकाशित हो रही इस पत्रिका में, देश विदेश के चर्चित लेखकों की कृतियों को शामिल किया गया है। 

विज्ञापन
Azadi Ka Amrit Mahotsav: The nectar of India's independence also spilled in Mauritius
हिंदी पत्रिका बसंत का लोकार्पण... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मॉरीशस के महात्मा  गांधी संस्थान (एमजीआई) में  भारतीय आजादी के अमृत महोत्सव पर बड़ा आयोजन किया गया।  संस्थान  के सृजनात्मक लेखन और प्रकाशन विभाग की तरफ से, हिंदी  की चर्चित पत्रिका, बसंत के बाल विशेषांक का लोकार्पण भी हुआ। 

विज्ञापन


चार दशकों से प्रकाशित हो रही इस पत्रिका में, देश विदेश के चर्चित लेखकों की कृतियों को शामिल किया गया है।  भारतीय उच्चायोग के सहयोग से आयोजित इस समारोह में  रंगारंग कार्यक्रम भी पेश किए गए। 
विज्ञापन


सृजनात्मक लेखन विभाग के अध्यक्ष और आयोजक डॉ. कृष्ण कुमार झा ने कहा कि हमारा मकसद  विशेषांक के लोकार्पण के साथ छात्रों और कलाकारों को भारतीय आजादी के अमृत महोत्सव से जोड़ना भी है। हमें ख़ुशी है कि हम सभी आजादी का अमृत महोत्सव अभियान का हिस्सा बन रहे हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


एमजीआई के डायरेक्टर जनरल आर रामप्रताब ने कहा कि शिक्षा एक पासपोर्ट की तरह है, जिसके जरिए दुनिया के किसी भी देश में सफलता  हासिल की जा सकती  है। वयोवृद्ध साहित्यकार रामदरश मिश्र का बंसन्त पत्रिका के विशेषांक पर एक वीडियो संदेश प्रसारित किया गया। उन्होंने पत्रिका के संपादक और हिंदी लेखकों को शुभकामनाएं दी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed