फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   auto thief ask owner to sit for ride identified and handed over to police

सवारी बिठाते समय मालिक को आवाज लगाने पर पकड़े गए ऑटो चोर, पकड़कर पुलिस के हवाले किया

Sat, 31 Aug 2019 05:23 AM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Trainee Trainee Updated Sat, 31 Aug 2019 05:23 AM IST
विज्ञापन
auto thief ask owner to sit for ride identified and handed over to police
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
एक चोर ने अपने नाबालिग दोस्त के साथ एक घर के बाहर खड़ा ऑटो चुरा लिया। इसके बाद आरोपी उसमें सवारियां बिठाते समय ऑटो मालिक को ही आवाज लगाने लगे। मालिक ने ऑटो की पहचान कर आसपास के लोगों की मदद से दोनों आरोपियों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने वाहन चोरी का मुकदमा दर्ज करते हुए नाबालिग को बाल सुधार गृह भेज दिया। जबकि दूसरे आरोपी से पूछताछ कर उसका आपराधिक रिकार्ड खंगाला जा रहा है। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार यह घटना उत्तम नगर इलाके की है। ऑटो चालक हरेंद्र गुप्ता सपरिवार मोहन गार्डन इलाके में रहते हैं। गत 26 अगस्त की रात वह ऑटो को अपने घर के बाहर खड़ा कर सोने चले गए। सुबह घर से बाहर आए तो ऑटो अपने स्थान पर नहीं था। हरेंद्र गुप्ता सौ नंबर पर पुलिस को शिकायत दर्ज कराते हुए खुद भी ऑटो की तलाश में जुट गए। मोहन गार्डन स्थित एसबीआई के पास उन्होंने देखा कि एक युवक ऑटो में सवारी बिठाने के लिए आवाज लगा रहा है।
विज्ञापन


उसने हरेंद्र को भी ऑटो में बैठने के लिए बुलाया। अपने ऑटो की पहचान करते हुए हरेंद्र ने शोर मचा दिया। इससे पहले कि आरोपी कुछ समझ पाते आस पास मौजूद लोगों ने दोनों को दबोच लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। पता चला कि ऑटो चला रहा आरोपी नाबालिग है, जबकि दूसरे की पहचान सैनिक एंक्लेव निवासी अभिषेक के रूप में हुई। दोनों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अभिषेक से पूछताछ कर उसके आपराधिक रिकार्ड की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed