फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   auto driver molested and robbed sbi female assistant manager near ito police arrested accuse

बेखौफ बदमाश: आईटीओ के नजदीक एसबीआई की महिला असिस्टेंट मैनेजर से छेड़छाड़ के बाद लूट, आरोपी ऑटो चालक गिरफ्तार

Tue, 25 Jan 2022 02:02 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 25 Jan 2022 02:02 AM IST
सार

आईपी एस्टेट थाने में छेड़छाड़ और लूट की धाराओं में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई। देर शाम को पुलिस अधिकारियों का कहना था नंबर के आधार पर पुलिस की टीम ऑटो के मालिक तक पहुंच गई है। वारदात के समय ऑटो चला रहे शख्स की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
auto driver molested and robbed sbi female assistant manager near ito police arrested accuse
छेड़छाड़ और लूट का आरोपी ऑटो चालक गिरफ्तार - फोटो : amar ujala

विस्तार

गणतंत्र दिवस को देखते हुए राजधानी हाई अलर्ट पर है, लेकिन इसके बावजूद पुलिस से बेखौफ बदमाश लगातार वारदात को अंजाम दे रहे हैं। आईटीओ के नजदीक सोमवार सुबह एक ऑटो चालक ने एसबीआई की महिला मैनेजर के साथ छेड़छाड़ की। वारदात के बाद आरोपी ने पीड़िता को चलते ऑटो से फेंक दिया। आरोपी पीड़िता का मोबाइल और बैग लेकर फरार हो गया। अंधेरे और कोहरे में रोते हुए 24 वर्षीय पीड़िता ने अपने परिवार को खबर देने के बाद पुलिस को सूचना दी। फौरन पुलिस वहां पहुंची। आईपी एस्टेट थाने में छेड़छाड़ और लूट की धाराओं में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई। देर शाम को पुलिस अधिकारियों का कहना था नंबर के आधार पर पुलिस की टीम ऑटो के मालिक तक पहुंच गई है। वारदात के समय ऑटो चला रहे शख्स की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक पीड़िता परिवार के साथ शाहदरा इलाके में रहती है। वह पश्चिम उत्तर प्रदेश स्थित एक एसबीआई बैंक में असिस्टेंट मैनेजर है। पिछले दिनों उसे कोविड हो गया था। वह छुट्टी लेकर घर आ गई थी। इस बीच सहेत में सुधार होने के बाद उसे सोमवार सुबह बैंक पहुंचकर वापस ज्वाइन करना था। सोमवार सुबह करीब 6.00 बजे वह शाहदरा से एक ऑटो में निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन के लिए सवार हुई। चलते समय उसकी मां ने ऑटो का नंबर नोट करने के अलावा उसकी फोटो भी खींच ली। चालक पुराने लोहे के पुल से होता हुआ आउटर रिंग रोड पर पहुंचा। आईटीओ के नजदीक सूनसान जगह पर अचानक आरोपी ने ऑटो रोका और लघुशंका जाने की बात की। मौके पर अंधेरा होने के साथ घना कोहरा भी था। आने के बाद आरोपी ने ऑटो में बैठकर पीड़िता के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। दोनों के बीच गुत्थम-गुत्था हो गई। आरोपी ने ऑटो भगा लिया। पीड़िता ने ऑटो रोकने के लिए कहा तो आरोपी ने ऑटो में डंडा होने की बात कर उसे मारने की धमकी दी।
विज्ञापन


कुछ दूर जाकर जैसे ही ऑटो धीमे हुए पीड़िता ने चलते ऑटो से कूदकर जान बचाई। इसके बाद आरोपी वहां से भाग गया। पीड़िता बीच सड़क पर रोने लगी। तभी वहां एक बाइक सवार युवक पहुंचा। पीड़िता ने उस युवक के मोबाइल से अपनी मां को खबर देने के बाद पुलिस को सूचना दी। छानबीन के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। ऑटो के नंबर के आधार पर पुलिस ने उसके मालिक की पहचान कर ली। आरोपी चालक फिलहाल फरार है। पुलिस की टीम उसकी तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed