फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Attempted suicide under pressure of agreement

समझौते के दबाव में की थी खुदकुशी की कोशिश

Sat, 26 Jun 2021 01:16 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jun 2021 01:16 AM IST
विज्ञापन
Attempted suicide under pressure of agreement
नई दिल्ली। मालवीय नगर स्थित बाबा का ढाबा के मालिक कांता प्रसाद ने समझौते के दबाव में खुदकुशी की कोशिश की थी। वह नींद की गोलियां अपने गांव से लेकर आया था। कांता प्रसाद को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई और अब हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। मालवीय नगर पुलिस मामले की जांच कर रही है। दक्षिणी जिला डीसीपी अतुल कुमार ठाकुर का कहना है कि कांता प्रसाद के बयान दर्ज कर लिए गए हैं।
विज्ञापन

दक्षिणी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, कांता प्रसाद ने अपने बयान में कहा है कि उसने यू-ट्यूबर गौरव वासन के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। इसके बाद कुछ यू-ट्यूब चैनलों के लोग उससे मिलने आए और गौरव वासन से समझौते का दबाव बनाने लगे। ये लोग कह रहे थे कि गौरव वासन ने तुम्हारी सहायता की और तुमने ही गौरव के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया। इस बात को लेकर वह काफी परेशान था।
विज्ञापन

मालूम हो कि मालवीय नगर में ढाबा चलाने वाले कांता प्रसाद का पहले लॉकडाउन में काम ठप हो गया था। यू-ट्यूबर गौरव वासन ने ढाबे का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाला था। इसके बाद कांता प्रसाद व उसका ढाबा रातोंरात प्रसिद्ध हो गया था और लोगों ने कांता की सहायता करना शुरू कर दिया था। कांता के पास 40 लाख रुपये सहायता स्वरूप आए थे। इन पैसों से कांता ने मालवीय नगर में रेस्तरां खोला था। बाद में कांता ने पैसे हड़पने का आरोप लगाते हुए गौरव वासन के खिलाफ मालवीय नगर थाने में मामला दर्ज कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव से लाया था नींद की गोलियां
कांता प्रसाद ने पूछताछ में बताया है कि वह मूलरूप से आजमगढ़ के गांव पीपरी का निवासी है। वह कुछ दिन पहले अपने गांव गया था। वहां से नींद की गोलियां लेकर आया था। हालांकि नींद नहीं आने की वजह से वह अक्सर गोलियां खाता था, लेकिन खुदकुशी करने के लिए पांच से ज्यादा गोलियां खा ली थीं। दक्षिण जिला डीसीपी अतुल कुमार ठाकुर का कहना है कि कांता प्रसाद ने अपने बयान में कहा है कि वह तनाव में था, इस कारण उसने शराब पीकर व नींद की ज्यादा गोलियां खाकर खुदकुशी करने की कोशिश की थी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, कांता प्रसाद के खिलाफ खुदकुशी करने की कोशिश का अभी तक मामला दर्ज नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed