{"_id":"5d7e8c648ebc3e015e1b5e95","slug":"atm-cut-by-gas-cutter-ashram-news-noi461507130","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैस कटर से एटीएम काट लाखों ले उड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैस कटर से एटीएम काट लाखों ले उड़े
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली। असोला इलाके में शनिवार देर रात बदमाशों ने आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम को गैस कटर से काटकर उसमें से लाखों रुपये उड़ा लिये। बताया जा रहा है कि उस समय मशीन में करीब पौने चार लाख रुपये थे। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर बदमाशों की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं। हालांकि घटना को अंजाम देते समय बदमाशों ने सीसीटीवी कैमरे पर काले रंग का स्प्रे कर दिया था। मैदानगढ़ी थाना पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
पुलिस के अनुसार असोला में आईसीआईसीआई बैंक का एटीएम है। इस एटीएम पर सिक्योरिटी गार्ड नहीं है। इसी का फायदा उठाकर शनिवार देर रात करीब एक से दो बजे के बीच कुछ बदमाश एटीएम में घुसे। सीसीटीवी कैमरों में उनकी तस्वीर न आए इसके लिए बदमाशों ने उन पर काले रंग का स्प्रे कर दिया। इसके बाद आराम से गैस कटर से मशीन को काटा और उसमें रखे लाखों रुपये लेकर फरार हो गए। सुबह घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को कब्जे में लिया। शुरुआती जांच में पता नहीं चल पाया है कि वारदात में कितने बदमाश शामिल थे। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दो से ज्यादा बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया है। उनका कहना है कि बैंक से यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि वारदात के समय एटीएम में कितने रुपये थे।