{"_id":"620c08c5350559597a2637a3","slug":"atm-broken-to-fulfill-drug-addiction-delhi-police-arrested-accused","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: नशे की लत को पूरा करने के लिए तोड़ा एटीएम, सौ से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: नशे की लत को पूरा करने के लिए तोड़ा एटीएम, सौ से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
Wed, 16 Feb 2022 01:40 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Wed, 16 Feb 2022 01:40 AM IST
सार
जिला पुलिस उपायुक्त शंकर चौधरी ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश की पहचान गोयला डेयरी निवासी रवि के रूप में हुई है। बदमाश पर पहले से लूटपाट, झपटमारी और शस्त्र अधिनियम के तहत तीन मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
एटीएम तोड़ने वाला आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नशे की लत को पूरा करने के लिए छावला स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की एटीएम में चोरी का प्रयास करने वाले बदमाश को द्वारका जिला की वाहन चोरी निरोधक शाखा ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात के समय पहने जैकेट, रॉड और एक चोरी की बाइक बरामद की है। सौ से अधिक सीसीटीवी फुटेज के जरिए पुलिस आरोपी तक पहुंची।
विज्ञापन
जिला पुलिस उपायुक्त शंकर चौधरी ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश की पहचान गोयला डेयरी निवासी रवि के रूप में हुई है। बदमाश पर पहले से लूटपाट, झपटमारी और शस्त्र अधिनियम के तहत तीन मामले दर्ज हैं। 2 फरवरी की रात पुलिस को गोयला डेयरी स्थित एसबीआई के एटीएम में तोड़फोड़ किए जाने की सूचना मिली। जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि बदमाश ने मशीन को तोड़कर रुपये निकालने की कोशिश की लेकिन वह पैसे निकालने में कामयाब नहीं हो पाए।
विज्ञापन
मामले की जांच की जिम्मेदारी वाहन चोरी निरोधक शाखा को सौंपी गई। निरीक्षक कमलेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने करीब एक सौ सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को खंगाला और एक संदिग्ध का फोटो निकालकर उसकी पहचान करने में जुट गई। 13 फरवरी को पुलिस को सूचना मिली कि एटीएम में चोरी करने करने का प्रयास करने वाला बदमाश गोयला डेयरी स्थित घर पर है।
विज्ञापन
पुलिस ने दबिश देकर रवि (20) को गिरफ्तार कर लिया। जांच के बाद पुलिस ने बताया कि रवि ड्रग का आदी है और अपनी जरूरत को पूरा करने के लिए उसने एटीएम तोड़कर चोरी करने का प्रयास किया। वह अपने परिजनों के साथ रहता है।