{"_id":"615b59c68ebc3e61ef7d295b","slug":"at-the-end-of-the-month-people-will-be-able-to-visit-bharat-darshan-park-ashram-news-noi608606625","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: इस महीने से मिलेगा 'भारत दर्शन पार्क' में प्रवेश, ताजमहल-चारमीनार-गेटवे ऑफ इंडिया समेत कई स्मारकों का कर सकेंगे दीदार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: इस महीने से मिलेगा 'भारत दर्शन पार्क' में प्रवेश, ताजमहल-चारमीनार-गेटवे ऑफ इंडिया समेत कई स्मारकों का कर सकेंगे दीदार
Tue, 05 Oct 2021 01:15 AM IST
नोएडा ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 05 Oct 2021 01:15 AM IST
सार
महापौर मुकेश सुर्यान ने नेता सदन इन्द्रजीत सहरावत व पश्चिमी जोन के उपायुक्त राहुल सिंह के साथ भारत दर्शन पार्क का निरीक्षण किया। उन्होंने पार्क का निर्माण कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
ताजमहल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली के पंजाबी बाग में बनाए जा रहे भारत दर्शन पार्क का निर्माण कार्य अंतिम चरण में पहुंच गया है। इस पार्क में लोग इस माह के अंत में प्रवेश कर सकेंगे। करीब आठ एकड़ में बनाए जा रहे इस पार्क में ऐतिहासिक स्मारकों की प्रतिकृतियां बनाई हैं।
विज्ञापन
दक्षिण दिल्ली नगर निगम ने इस पार्क में कुतुब मीनार, ताज महल, चार मीनार, गेटवे ऑफ इंडिया, कोणार्क मंदिर, नालंदा स्मारक, मैसूर पैलेस, मीनाक्षी मंदिर, हंपी, विक्टोरिया मेमोरियल, सांची स्तूप, गोल गुंबद, अजंता-ऐलोरा की गुफाएं, हवा महल आदि बनाए हैं। यह प्रतिकृतियां नगर निगम स्टोर में व्यर्थ पड़े कबाड़, पुराने वाहन, पंखे, लोहे की छड़ें, नट बोल्ट आदि से निर्मित की गई हैं। पार्क में उत्पादित बिजली से सभी स्मारक रोशन होंगे, साथ ही अन्य सुविधाएं भी होंगी।
विज्ञापन
यहां चलने के लिए 1.5 किमी का ट्रैक, बच्चों के लिए खेलने का स्थान, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए स्टॉल, फूड कोर्ट, ऑडियो टूर, फोटोग्राफी आदि उपलब्ध होंगे। पार्क की थीम ‘विविधता में एकता’ है जहां भारत की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक धरोहरों को एक स्थल पर बनाया गया है। वेस्ट टू वंडर पार्क की भांति यह पार्क भी लोकप्रिय पर्यटन स्थल बनेगा।
विज्ञापन
महापौर मुकेश सुर्यान ने नेता सदन इन्द्रजीत सहरावत व पश्चिमी जोन के उपायुक्त राहुल सिंह के साथ भारत दर्शन पार्क का निरीक्षण किया। उन्होंने पार्क का निर्माण कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर पश्चिमी जोन वार्ड समिति की अध्यक्ष श्वेता सैनी, उद्यान विभाग के निदेशक डॉ. आलोक सिंह, स्थानीय पार्षद कैलाश सांकला भी उपस्थित थे।