फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Ashok Kumar named new chief poll officer of Delhi

Delhi: दिल्ली के नए मुख्य चुनाव अधिकारी बने अशोक कुमार, 2006 बैच के हैं आईएएस

Mon, 09 Feb 2026 08:00 PM IST
आकाश दुबे पीटीआई, दिल्ली
पीटीआई, दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 09 Feb 2026 08:00 PM IST
विज्ञापन
Ashok Kumar named new chief poll officer of Delhi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

2006 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी अशोक कुमार को सोमवार को दिल्ली का मुख्य चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है। अशोक कुमार एजीएमयूटी कैडर के आईएएस हैं।

विज्ञापन


चुनाव आयोग ने कहा कि अशोक कुमार को अपना नया पद तुरंत ग्रहण करना होगा और दिल्ली सरकार को एक सप्ताह के भीतर आयोग को अनुपालन रिपोर्ट भेजनी होगी। वह आर एलिस वाज की जगह लेंगे, जिनका पिछले महीने दिल्ली से तबादला कर दिया गया था। नए अधिकारी की नियुक्ति तक उनसे दिल्ली के मुख्य चुनाव अधिकारी के रूप में बने रहने को कहा गया था।
विज्ञापन


इससे पहले चुनाव प्राधिकरण ने नए मुख्य चुनाव अधिकारी की नियुक्ति के लिए तीन आईएएस अधिकारियों का पैनल मांगा था। यह एक सामान्य प्रक्रिया है जिसमें एजीएमयूटी कैडर के आईएएस अधिकारियों को दिल्ली जैसे केंद्र शासित प्रदेशों में मुख्य चुनाव अधिकारी नियुक्त किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed