{"_id":"61a4ffb7cdb46e5c7c6d6823","slug":"arvind-kejriwal-works-in-oppose-not-in-interest-of-people-ayushman-bharat-is-an-example-attack-jp-nadda","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेपी नड्डा का केजरीवाल पर हमला: बोले- लोगों के हित में नहीं, विरोध में काम करती है दिल्ली सरकार, आयुष्मान भारत इसका उदाहरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेपी नड्डा का केजरीवाल पर हमला: बोले- लोगों के हित में नहीं, विरोध में काम करती है दिल्ली सरकार, आयुष्मान भारत इसका उदाहरण
Mon, 29 Nov 2021 09:58 PM IST
सुशील कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: सुशील कुमार
Updated Mon, 29 Nov 2021 09:58 PM IST
सार
जेपी नड्डा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल दिल्लीवासियों तक आयुष्मान भारत योजना नहीं पहुंचने दे रहे हैं। मैंने उन्हें कहा था कि आप अपना अहम बीच में मत लाइए, दिल्ली की जनता के साथ अन्याय मत करिए।
विज्ञापन
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा
- फोटो : पीटीआई (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सोमवार को दिल्ली की केजरीवाल सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने अरविंद केजरीवाल पर हमला करते हुए कहा कि दिल्ली सरकार लोगों के हित में नहीं, बल्कि लोगों के विरोध में काम करती है। आयुष्मान भारत इसका जीता जागता उदाहरण है।
विज्ञापन
जेपी नड्डा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल दिल्लीवासियों तक आयुष्मान भारत योजना नहीं पहुंचने दे रहे हैं। मैंने उन्हें कहा था कि आप अपना अहम बीच में मत लाइए, दिल्ली की जनता के साथ अन्याय मत करिए। आप ऐसा क्यों कर रहे हैं, इन गरीबों ने आपका क्या बिगड़ा है?
विज्ञापन
दिल्ली के पटेल नगर क्षेत्र के नेहरू नगर में झुग्गी सम्मान यात्रा को जेपा नड्डा ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि झुग्गियों में रहने वाले लोगों के सम्मान में ही यह यात्रा निकाली जा रही है। भाजपा के लिए झुग्गी में रहने वाले लोग सम्मानजनक है।
विज्ञापन