{"_id":"618ab8f3c13f0508ab02d508","slug":"arvind-kejriwal-saw-a-video-of-athlete-lokesh-struggling-with-financial-constraints-on-social-media-help-three-lakh-rupees","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: सोशल मीडिया पर सीएम केजरीवाल ने देखा आर्थिक तंगी से जूझ रहे एथलीट का वीडियो, तीन लाख रुपये की मदद की ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: सोशल मीडिया पर सीएम केजरीवाल ने देखा आर्थिक तंगी से जूझ रहे एथलीट का वीडियो, तीन लाख रुपये की मदद की
Tue, 09 Nov 2021 11:37 PM IST
सुशील कुमार कुमार
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Tue, 09 Nov 2021 11:37 PM IST
सार
मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली सरकार हर गरीब वर्ग के बच्चे के साथ खड़ी है जिस बच्चे को जिस क्षेत्र में भी आगे बढ़ना हो उसके लिए वह हर तरह की मदद करेगी।
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल राजधानी के एक एथलीट लोकेश का सोशल मीडिया पर वीडियो देखने के बाद उससे बहुत प्रभावित हुए। जब उन्हें पता चला कि यह एथलीट पैसों की तंगी के कारण अपनी तैयारी सही तरीके से नहीं कर पा रहा है, वह उसकी मदद को सामने आ गए।
विज्ञापन
उन्होंने एथलीट के परिवार के बारे में जानकारी कर उसे तीन लाख रुपये की मदद देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा है कि राजधानी में कोई भी होनहार एथलीट केवल पैसों की तंगी के कारण आगे बढ़ने से नहीं रुक पाएगा। दिल्ली सरकार ऐसे खिलाड़ियों की पूरी मदद करने के लिए तैयार है।
विज्ञापन
नंद नगरी के एक छोटे से मकान में रहने वाले एथलीट लोकेश बेहद गरीब परिवार से आते हैं। वह एक बेहद छोटे मकान में रहते हैं। उनके पिता रिक्शा चलाने का काम करते हैं। वह स्वयं दिल्ली सरकार के एक सरकारी स्कूल में 10वीं कक्षा में पढ़ाई करते हैं। उन्हें दौड़ने का जुनून है। वह अब तक 100 मीटर, 200 मीटर और 300 मीटर दौड़ की अनेक प्रतियोगिताओं में अनेक पुरस्कार जीत चुके हैं।
विज्ञापन
बताया जाता है कि अब आर्थिक तंगी के कारण वे अपनी तैयारी आगे नहीं कर पा रहे हैं, जिसके बारे में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो गया। इसे देखते ही मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लोकेश के बारे में जानकारी इकट्ठी की और उसे तत्काल तीन लाख की नकद आर्थिक सहायता प्रदान की। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार हर गरीब वर्ग के बच्चे के साथ खड़ी है जिस बच्चे को जिस क्षेत्र में भी आगे बढ़ना हो उसके लिए वह हर तरह की मदद करेगी।