फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   arvind Kejriwal said Lockdown Decision taken for your health and safety support government stay home

दिल्ली में लॉकडाउन: भाजपा सांसद गंभीर ने सीएम केजरीवाल से पूछा- एक साल में कोई तैयारी क्यों नहीं की? 

Tue, 20 Apr 2021 01:28 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Tue, 20 Apr 2021 01:28 PM IST
सार

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि आज (मंगलवार) से लॉकडाउन शुरू हो चुका है। यह फ़ैसला आपके स्वास्थ्य और सुरक्षा के मद्देनजर लिया गया है।

विज्ञापन
arvind Kejriwal said Lockdown Decision taken for your health and safety support government stay home
गौतम गंभीर - फोटो : एएनआई

विस्तार

कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए दिल्ली में फिर से छह दिनों का लॉकडाउन लग गया है। कोरोना के कहर ने चारों तरफ कोहराम मचा दिया है। संक्रमित मरीजों को इलाज कराने के लिए भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल में बेडों की भारी किल्लत हो गई है।

विज्ञापन


दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि आज (मंगलवार) से लॉकडाउन शुरू हो चुका है। यह फ़ैसला आपके स्वास्थ्य और सुरक्षा के मद्देनजर लिया गया है। कृपया इसमें सरकार का सहयोग करें और अपने घर पर ही रहें। संक्रमण से बचकर रहें। 
विज्ञापन

 


वहीं, पूर्व क्रिकेटर और बीजेपी सांसद गौतम गंभीर ने कहा कि वे लॉकडाउन का समर्थन करते हैं और कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए कोई दूसरा तरीका भी नहीं है। साथ ही उन्होंने अरविंद केजरीवाल से पूछा कि क्या आपने पिछले साल से कोई तैयारी नहीं की? आप सिर्फ भाषण देते हैं और लोगों के सामने झूठ बोलते हैं। क्या दिल्ली में कोई अस्पताल है, जहां बेड उपलब्ध हैं? 



उधऱ, उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि डेढ़ सप्ताह में बेडों की गिनती तीन गुना बढ़ गई है। अगले कुछ दिनों में 2,700 और बेडों की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने कहा कि ज्यादातर कोरोना मरीज घर में ठीक हो रहे हैं। उन्होंने उन लोगों से आग्रह किया जिन्हें अस्पताल में बेडों की आवश्यकता है, पहले कोरोना ऐप पर जांच करें फिर घर से बाहर निकलें। 

 

लॉकडाउन से डरने लगे प्रवासी 
वहीं दूसरी तरफ लॉकडाउन का डर अब फिर से प्रवासियों के मन में सताने लगा है। लॉकडाउन की घोषणा होते ही एक बार फिर गोद में बच्चे और सिर पर सामानों की गठरी लेकर प्रवासी अपने गांव को जाने लगे। बस अड्डों पर लोगों की भीड़ इकट्ठा होने लगी। हालांकि प्रवासियों का जाना तो बीते कई दिनों से जारी है, सोमवार की घोषणा के बाद तेजी आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed