फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   arvind kejriwal gave a check of one crore to the family of corona warrior shivji mishra

सम्मान: अरविंद केजरीवाल ने कोरोना योद्धा शिवजी मिश्रा के परिवार को दिया एक करोड़ का चेक, कोरोना ड्यूटी करते हुए गई थी जान

Thu, 20 May 2021 09:34 PM IST
Vikas Kumar डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली।
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 20 May 2021 09:34 PM IST
सार

शिवजी मिश्रा कल्याणवासी स्थित आरएसबीवी में शिक्षक थे। कोरोना संक्रमण फैलने पर उनकी ड्यूटी लगाई गई थी। 

विज्ञापन
arvind kejriwal gave a check of one crore to the family of corona warrior shivji mishra
कोरोना योद्धा शिवजी मिश्रा के परिवार को एक करोड़ रुपये का चेक देते अरविंद केरजीवाल - फोटो : amar ujala

विस्तार

दिल्ली सरकार ने कोरोना योद्धाओं के सम्मान को लगातार प्रमुखता दी है। अगर अपनी ड्यूटी निभाने के दौरान किसी कोरोना योद्धा की मौत हो जाती है तो सरकार ऐसे योद्धाओं के परिवार के साथ भी खड़ी रहती है। अपनी इसी सोच की एक और मिसाल देते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज ऐसे ही एक कोरोना योद्धा शिवजी मिश्रा के परिवार को एक करोड़ रुपये का चेक सौंपा जिनकी जान अपनी ड्यूटी निभाने के दौरान चली गई थी। इस आर्थिक मदद के आलावा शिवजी के बड़े बेटे को सरकारी नौकरी भी दी जाएगी।    

विज्ञापन


शिवजी मिश्रा कल्याणवासी स्थित आरएसबीवी में शिक्षक थे। कोरोना संक्रमण फैलने पर उनकी ड्यूटी लगाई गई थी। इस स्कूल में प्रवासी मजदूरों की स्क्रीनिंग, उनकी आवाजाही, उन्हें भोजन उपलब्ध कराने और अस्थाई ठहरने की व्यवस्था की गई थी। अपनी ड्यूटी के दौरान ही वे संक्रमित हो गये थे और कुछ समय बीमार रहने के बाद उनकी मौत हो गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed