फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi Cm Arvind Kejriwal Press Conference On Covid-19: arvind kejriwal defeat corona press confrence may issued covid new guide lines

Delhi Lockdown Update: दिल्ली में आज आएंगे करीब 22 हजार नए केस, केजरीवाल बोले- राजधानी में फिलहाल नहीं लगेगा लॉकडाउन

Sun, 09 Jan 2022 11:13 AM IST
सुशील कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार Updated Sun, 09 Jan 2022 11:13 AM IST
सार

Delhi Weekend Curfew Update: राजधानी में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, पिछले एक दिन में 97,762 नमूनों की जांच हुई, जिनमें 17.73 फीसदी संक्रमित मिले हैं। इस दौरान 8,951 मरीजों को छुट्टी भी दी गई है।

विज्ञापन
Delhi Cm Arvind Kejriwal Press Conference On Covid-19: arvind kejriwal defeat corona press confrence may issued covid new guide lines
अरविंद केजरीवाल की प्रेस वार्ता - फोटो : ANI

विस्तार

कोरोना को मात देने के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि देश में कोरोना की रफ्तार काफी तेज हो गई, लेकिन इससे घबराने की जरूरत नहीं है। केंद्र सरकार से काफी मदद मिल रही है। 

विज्ञापन


अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मास्क पहनेंगे तो लॉकडाउन नहीं लगाएंगे। दिल्ली में लॉकडाउन लगाने की हमारी कोई मंशा नहीं है। साथ ही कहा कि आज 22 हजार केस आ सकते हैं। लोगों को अस्पताल जाने की जरूरत ज्यादा नहीं है। गंभीर रूप से बीमार मरीजों को ही अस्पताल जाना चाहिए। कोरोना के हालात पर कल यानी सोमवार को बैठक होगी। 
विज्ञापन


सात हजार इलाके पूरी तरह से सील
राजधानी में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, पिछले एक दिन में 97,762 नमूनों की जांच हुई, जिनमें 17.73 फीसदी संक्रमित मिले हैं। इस दौरान 8,951 मरीजों को छुट्टी भी दी गई है। हर दिन संक्रमण बढ़ने की वजह से दिल्ली में अब सात हजार इलाके पूरी तरह से सील हुए हैं। 20 हजार से ज्यादा मरीज अपने घरों में उपचाराधीन हैं। अस्पतालों में 1390 मरीज भर्ती हैं, जबकि 530 मरीज कोविड निगरानी केंद्रों में हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


31 रोगी वेंटिलेटर पर
1390 में से 77 मरीज कोरोना संदिग्ध हैं। कोविड वार्ड में 996 मरीज भर्ती हैं और 286 मरीज ऑक्सीजन थेरेपी पर हैं। 31 रोगी वेंटिलेटर पर हैं। अस्पतालों में भर्ती कुल रोगियों में से 29 फीसदी ऑक्सीजन थेरेपी पर हैं और तीन फीसदी की हालत गंभीर है। इन मरीजों को वेंटिलेटर पर रखा गया है। डॉक्टरों के अनुसार ,गंभीर मरीजों की आयु 40 वर्ष या उससे अधिक है।


15 लाख पार कुल मामले
आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में कोरोना संक्रमण के कुल मामले 15 लाख का आंकड़ा पार कर गए हैं। 2 मार्च 2020 को दिल्ली में पहला संक्रमित मरीज मिला था। अब तक 15,06,798 मामले मिल चुके हैं। इनमें से 14,41,789 मरीज ठीक हो गए और 25136 ने दम तोड़ दिया। फिलहाल 39,873 सक्रिय मरीज हैं। वहीं, 6,912 कंटेनमेंट जोन हैं। होम आइसोलेशन में अभी 20695 मरीज उपचाराधीन हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed