फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Arvind Kejriwal announced Of Seven hospitals of 6800 beds will be built in six months latest News Update

केजरीवाल का एलान: छह महीने में बनेंगे 6800 बेड के सात अस्पताल, शालीमार बाग के सभी 1430 बेड होंगे आईसीयू सुविधा से लैस, सबका बनेगा हेल्थ कार्ड

Sun, 17 Oct 2021 10:58 PM IST
अभिषेक दीक्षित डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sun, 17 Oct 2021 10:58 PM IST
सार

मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि अन्य जगहों पर एक आईसीयू बेड के निर्माण में एक करोड़ रुपये प्रति बेड की लागत आती है लेकिन दिल्ली सरकार ने केवल 20 लाख रुपये प्रति बेड की लागत से इन अस्पतालों का निर्माण करा रही है।

विज्ञापन
Arvind Kejriwal announced Of Seven hospitals of 6800 beds will be built in six   months latest News Update
अरविंद केजरीवाल, मुख्यमंत्री, नई दिल्ली - फोटो : ANI

विस्तार

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को दिल्ली के शालीमार बाग में एक अस्पताल की नींव रखी। 1430 बेड वाले इस अस्पताल के सभी बेड आईसीयू सुविधा युक्त होंगे। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि अगले छह महीने के अंदर राजधानी में सात नए अस्पताल बनाए जाएंगे। इनकी कुल क्षमता 6800 बेड की होगी। इन अस्पतालों के बनने के बाद राजधानी की स्वास्थ्य सेवाओं में भारी बढ़ोतरी हो जाएगी। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि अन्य जगहों पर एक आईसीयू बेड के निर्माण में एक करोड़ रुपये प्रति बेड की लागत आती है लेकिन दिल्ली सरकार ने केवल 20 लाख रुपये प्रति बेड की लागत से इन अस्पतालों का निर्माण करा रही है। उन्होंने कहा कि राजधानी में हर व्यक्ति के पास सर्वश्रेष्ठ हेल्थ कार्ड होगा जिससे वे किसी भी बीमारी का मुफ्त इलाज करा सकेंगे और पूरे विश्व में यह अपने आप में अनोखा प्रयोग होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed