फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Arrested with declared rogue partner involved in 119 incidents

119 वारदात में शामिल घोषित बदमाश साथी के साथ गिरफ्तार

Fri, 16 Apr 2021 01:25 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 16 Apr 2021 01:25 AM IST
विज्ञापन
Arrested with declared rogue partner involved in 119 incidents
नई दिल्ली। मंगोलपुरी थाना पुलिस ने 119 मामलों में शामिल अमन विहार थाने के घोषित बदमाश संदीप को उसके सहयोगी मंगोलपुरी निवासी सुरेंदर सिंह के साथ गिरफ्तार किया है। संदीप पर मकोका के तहत भी मामला दर्ज है। पुलिस ने दोनों बदमाशों की गिरफ्तारी से झपटमारी और वाहन चोरी के 40 मामले सुलझाने का दावा किया है। बदमाशों के पास से सात मोबाइल फोन, एक पिस्टल, चाकू और पांच बाइक व स्कूटी बरामद की हैं।
विज्ञापन

बाहरी जिला पुलिस उपायुक्त परविंदर सिंह ने बताया कि अमन विहार निवासी संदीप पर झपटमारी के सौ मामले दर्ज हैं। जिले में झपटमारी की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए पुलिस ने संदिग्धों को रोको टोको अभियान शुरू किया है।
विज्ञापन

इसके तहत बुधवार को मंगोलपुरी थाना पुलिस को चोरी की बाइक पर बदमाशों के आने की जानकारी मिली थी। वाई ब्लॉक के पास पुलिस ने अपाचे बाइक पर आ रहे दो लोगों को रोकने का प्रयास किया तो वे भागने लगे। पुलिस टीम ने पीछा कर दोनों को दबोच लिया। तलाशी में उनके पास से पिस्टल और चाकू मिले। जांच में पता चला कि बाइक बुध विहार इलाके से चुराई गई है। पुलिस ने बदमाशों की निशानदेही पर तीन बाइक और एक स्कूटी और सात मोबाइल फोन बरामद किए। पुलिस ने बताया कि संदीप 2007 से 2012 तक मकोका के तहत जेल में बंद रहा। 1998 से झपटमारी कर रहा संदीप अब तक 119 वारदात कर चुका है। वहीं सुरेंदर हत्या के मामले में सजायाफ्ता है और 2018 में जेल से जमानत पर बाहर आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed