फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Arrested for providing bank account to online fraudsters

ऑनलाइन जालसाजों को बैंक खाता मुहैया कराने वाला गिरफ्तार

Mon, 01 Nov 2021 11:58 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 01 Nov 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
Arrested for providing bank account to online fraudsters
नई दिल्ली। पालम थाना पुलिस ने ऑनलाइन जालसाजों को रकम ट्रांसफर करने के लिए अपना बैंक खाता मुहैया करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस को विभिन्न बैंकों में आरोपी के नाम से तीन सौ खातों का पता चला है, जिन्हें वह जालसाजों को पांच हजार के कमीशन पर मुहैया करवाता था। उसने कई जालसाजों के नामों का खुलासा किया है।
विज्ञापन

पुलिस उपायुक्त गौरव शर्मा ने बताया कि आरोपी की पहचान गांव हरपालपुर, हरदोई यूपी निवासी राम प्रवेश (24) के रूप में हुई है। उससे पुलिस ने 25 हजार रुपये बरामद किए हैं। सात मई 2021 को पालम थाने में एक महिला ने ठगी की शिकायत की थी। उसने बताया कि फोनपे एप पर पेमेंट में गड़बड़ी होने पर उसने गूगल से कस्टमर केयर का नंबर लेकर बातचीत की थी।
विज्ञापन

बातचीत के दौरान खुद को फोनपे का प्रतिनिधि बताने वाले ने उससे ओटीपी नंबर मांगा। नंबर देने के बाद उसके खाते से 98,098 रुपये निकल गए। पुलिस ने जांच के दौरान उसके खाते से जिन खातों में पैसे ट्रांसफर हुए थे उसकी जांच शुरू की। इस दौरान पुलिस ने उस व्यक्ति की पहचान कर ली। पुलिस गोविंदगढ, फतेहगढ साहिब (पंजाब) पहुंची। वहां आरोपी नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

पता चला कि आरोपी मूलत: हरदोई का रहने वाला है। पुलिस ने हरदोई के हरपालपुर से राम प्रवेश को गिरफ्तार कर लिया। उसने बताया कि उसने विभिन्न बैंकों में अपने नाम से तीन सौ बैंक खाते खुलवा रखे हैं। इन खातों को जामताड़ा झारखंड से ऑनलाइन जालसाजी करने वालों को मुहैया करवाता है और इसके लिए पांच हजार रुपये कमीशन लेता है।

वह जालसाजों को खाते की जानकारी देने के लिए जामताड़ा और पश्चिम बंगाल जा चुका है। पुलिस उन जालसाजों की तलाश में दबिश दे रही है जिनके नामों का खुलासा उसने किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed