'प्ले बॉय की नौकरी हेतु संपर्क करें': सावधान! पहले जालसाज दिखाते विज्ञापन, फिर झांसे में लेकर ऐसे बनाते शिकार
दिल्ली में प्ले बॉय और मसाज बॉय की नौकरी देने का झांसा देकर ठगी करने वाला एक जालसाज गिरफ्तार हो गया है। पुलिस ने अबु फजल नाम के शख्स को गिरफ्तार किया है, ये शख्स कई लोगों को ठगी का शिकार बना चुका है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शाहदरा जिला साइबर सेल ने प्ले बॉय और मसाज बॉय की नौकरी देने का झांसा देकर ठगी करने वाले एक जालसाज को गिरफ्तार किया है। आरोपी फेसबुक पर विज्ञापन देकर लोगों को अपना शिकार बनाता था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक मोबाइल नंबर, एक सिम कार्ड बरामद किया है। एक पीड़ित से आरोपी ने 40 हजार रुपये की ठगी कर ली थी।
पीड़ित ने ठगी की पुलिस में की शिकायत
पिछले साल शाहदरा निवासी चंदर मोहन ने साइबर सेल में ठगी की शिकायत की। उसने बताया कि ऑनलाइन सर्फिंग के दौरान उसे फेसबुक पर प्ले बॉय, मसाज बॉय आदि के काम के बारे में एक विज्ञापन देखा। उसमें दिए नंबर पर संपर्क किया। महिला कॉलर ने नौकरी दिलाने के नाम पर उसे झूठा आश्वासन दिया और पंजीकरण सहित कई मदों में उससे 40 हजार रुपये बैंक खाते में डलवा लिए। बाद में महिला कॉलर ने अपना मोबाइल फोन बंद कर दिया। शिकायत पर सेल ने निरीक्षक राहुल के नेतृत्व में पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।
पुलिस ने छापेमारी कर शख्स को किया गिरफ्तार
पुलिस ने फेसबुक प्रोफाइल की जांच करते हुए आरोपी के आईपी एड्रेस का पता लगाया। जिसकी तकनीकी जांच कर पुलिस ने अबुल फजल एन्कलेव इलाके में रहने वाले अशरफ खान (38) को गिरफ्तार कर लिया। जांच में पता चला कि आरोपी फेसबुक पर विज्ञापन देता था। विज्ञापन पर दिए नंबर पर संपर्क करने वालों से बातचीत करने के लिए उसने चार महिला कॉलर को रखा था। जो पीड़ितों को इस काम में अच्छी आमदनी होने की बात कहकर उनसे पैसे ऐंठ लेती थी।
वारदात को अंजाम देने के लिए खुलवाते थे फर्जी बैंक अकाउंट
आरोपी इसके लिए कई फर्जी बैंक खाते खोल रखे थे। जांच के बाद पुलिस ने बताया कि दिल्ली की डिफेंस कॉलोनी और फरीदाबाद पुलिस आरोपी को फर्जीवाड़ा के दो मामलों में उसे गिरफ्तार कर चुकी है। फिलहाल, पुलिस आरोपी के बैंक खातों और फोन डिटेल की जांच कर यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी ने अब तक लोगों को ठगी का शिकार बना चुका है।