{"_id":"61c218b579534203040df7c5","slug":"army-personnel-thrown-from-moving-train-for-protesting-robbery-miscreants-stabbed-him-condition-critical","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: लूटपाट का विरोध करने पर जवान को बदमाशों ने चाकू से गोदा, चलती ट्रेन से फेंका, हालत गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
दिल्ली: लूटपाट का विरोध करने पर जवान को बदमाशों ने चाकू से गोदा, चलती ट्रेन से फेंका, हालत गंभीर
Wed, 22 Dec 2021 01:22 AM IST
सुशील कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: सुशील कुमार
Updated Wed, 22 Dec 2021 01:22 AM IST
सार
घायल जवान की पहचान गांव कलिंगा, भिवानी निवासी कुलदीप के रूप में हुई है। वह सेना के राजपुताना राइफल में सिपाही है। कुलदीप की जम्मू-कश्मीर में तैनाती थी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दया बस्ती रेलवे स्टेशन के पास बदमाशों ने रविवार तड़के दुरंतो एक्सप्रेस में सवार सेना के एक जवान के साथ लूटपाट की और विरोध करने पर चलती ट्रेन से फेंक दिया। घायल होने के बावजूद जवान भाग रहे बदमाशों से भिड़ गया। बदमाशों ने जवान पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला दिया। गंभीर रूप से जख्मी जवान का बेस अस्पताल में इलाज चल रहा है। सराय रोहिल्ला थाना पुलिस मामला दर्ज कर फरार बदमाशों की पहचान करने में जुटी है।
विज्ञापन
घायल जवान की पहचान गांव कलिंगा, भिवानी निवासी कुलदीप के रूप में हुई है। वह सेना के राजपुताना राइफल में सिपाही है। कुलदीप की जम्मू-कश्मीर में तैनाती थी। जहां से उसका तबादला जयपुर हुआ था। 19 दिसंबर को वह दुरंतो एक्सप्रेस से जयपुर जा रहा था। सुबह करीब पौने चार बजे ट्रेन दया बस्ती स्टेशन से आगे निकली। उस समय ट्रेन की रफ्तार कम थी। रफ्तार कम होने की वजह से तीन बदमाश ट्रेन में सवार हो गए।
विज्ञापन
बदमाशों ने कुलदीप से फोन लूट लिया। विरोध करने पर बदमाशों के साथ उसकी हाथापाई हो गई। इस दौरान तीन बदमाशों ने उसे चलती ट्रेन से नीचे फेंक दिया। घायल होने के बावजूद वह भाग रहे बदमाशों का पीछा कर उन्हें पकड़ लिया। लेकिन बदमाशों ने चाकू से पेट, सीने, गर्दन और पीठ पर वार कर उसे बुरी तरह से घायल कर दिया। ट्रैक की देखभाल करने वाले कर्मचारियों की नजर घायल जवान पर पड़ी। पुलिस ने कुलदीप को बाड़ा हिंदूराव अस्पताल में भर्ती कराया। बाद में उसे दिल्ली कैंट स्थित बेस अस्पताल में भर्ती कराया। सिपाही की हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन