फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Army Opretion Namaste to serve Corona patient

कोरोना मरीजों की सेवा के लिए सेना का ऑपरेशन नमस्ते

Wed, 08 Jul 2020 05:51 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Wed, 08 Jul 2020 05:51 AM IST
विज्ञापन
Army Opretion Namaste to serve Corona patient
ऑपरेशन नमस्ते - फोटो : Amar Ujala
कोरोना के खिलाफ जंग में सरकार के साथ सेना भी लोगों की मदद कर रही है। सेना की गढ़वाल राइफल्स बटालियन के जवान दिन-रात कोरोना मरीजों की सेवा में लगे हैं। 15 एंबुलेंस की सहायता से ये जवान मरीजों को अस्पताल से लाने और ले जाने का काम कर रहे हैं।
विज्ञापन


बटालियन के मेजर मुकेश यादव ने बताया कि दिल्ली कैंट इलाके में उनकी बटालियन का हेड क्वार्टर है। हेड क्वार्टर के आदेश पर बटालियन के जवान सेना की 15 एंबुलेंस के साथ कोरोना मरीजों की सेवा में लगे हैं। मुकेश के मुताबिक, इस काम को ऑपरेशन नमस्ते नाम दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन के साथ मिलकर यह काम किया जा रहा हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि दिल्ली के सभी जिलों में एंबुलेंस सेवा दी जा रही है। संबंधित जिला प्रशासन से उन्हें मरीजों की सूची, उनका पता और अस्पताल के नाम की जानकारी मिलती है। इसके बाद मरीज के निवास स्थान पर पहुंचकर एंबुलेंस से उसे अस्पताल लेकर जाया जाता है। अब तक 800 से ज्यादा मरीजों को यह सेवाएं दी जा चुकी हैं। यह पूरा काम गढ़वाल राइफल्स की सेकंड बटालियन के जवान कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोरोना के सैंपल लैब तक पहुंचा रहे

मुकेश यादव ने बताया कि बटालियन के जवान कोरोना जांच के सैंपल अस्पतालों की लैब तक भी पहुंचा रहे हैं। बीते डेढ़ महीने से जवान इस काम में लगे हैं। यह सेवा 24 घंटे दी जा रही है। जैसे ही जानकारी आती है तुरंत एंबुलेंस को रवाना कर दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed