फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Army jawan commits suicide in Paharganj hotel suicide note recovered horrific step taken due to harassment of girl

दिल्ली: पहाड़गंज के होटल में सेना के जवान ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट बरामद, लड़की के उत्पीड़न के चलते उठाया खौफनाक कदम

Thu, 17 Feb 2022 02:43 PM IST
सुशील कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार Updated Thu, 17 Feb 2022 02:43 PM IST
सार

मृतक जवान ने सुसाइड नोट में एक लड़की के उत्पीड़न के चलते आत्महत्या करने की बात कही है। जवान आत्महत्या से दो दिन पहले होटल में ठहरने के लिए आया था। पुलिस सुसाइड नोट की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
Army jawan commits suicide in Paharganj hotel suicide note recovered horrific step taken due to harassment of girl
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य दिल्ली के पहाड़गंज इलाके में सेना के एक जवान ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक की शिनाख्त झुंझुनू, राजस्थान निवा मुरारी (23) के रूप में हुई है। पुलिस को मृतक के पास से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। नोट में मुरारी ने आत्मग्लानि से ग्रस्त होकर आत्महत्या करने की बात की। उसने लिखा कि उसने एक लड़की और उसके परिवार को खासा परेशान किया था। इस बात का उसे बहुत अफसोस हो रहा है। लड़की के बारे में वह अपने परिवार को भी नहीं बता सका। इसी वजह से वह सुसाइड कर रहा है। अंत में मुरारी ने यह भी लिखा है कि उसकी मौत के लिए कोई जिम्मेदार नहीं है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया है। लोकल पुलिस के अलावा क्राइम टीम मामले की जांच कर रही है। पुलिस होटल की सीसीटीवी फुटेज से भी केस की जांच कर रही है। वहीं परिवार ने बेटे की मौत पर संदेह जताया है। परिवार को लगता है कि मुरारी के साथ कुछ अनहोनी हुई है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक मूलरूप से राजस्थान के झुंझुनू का रहने वाला मुरारी बिहार रेजीमेंट में जवान था। उसकी तैनाती पटना स्थित दफ्तर में थी। पिछले कुछ दिनों से वह छुट्टी आया हुआ था। 9 फरवरी को मुरारी अपने घर ड्यूटी जाने के लिए निकला था। उसे दिल्ली होकर बिहार जाना था। इस बीच परिवार को बुधवार देर रात मुरारी के आत्महत्या करने की खबर मिली। फौरन परिवार दिल्ली पहुंच गया। होटल स्टाफ ने पुलिस को बताया कि बुधवार सुबह करीब 6.20 बजे मुरारी अकेला होटल में आया था। शाम को होटल छोड़ना था। स्टाफ को सोने जाने की बात कर उसने शाम को उठाने के लिए भी कहा था। होटल स्टाफ ने उसे उठाने की कोशिश की तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। बाद में दे रात करीब 12.58 बजे लोकल पुलिस को इसकी खबर दी गई। क्राइम टीम की मौजूदगी में दरवाजा तोड़ा गया तो वहां पंखे पर मुरारी का शव लटका मिला।
विज्ञापन


शव के नजदीक ही एक सुसाइड नोट बरामद हुआ। जांच के दौरान पुलिस को मुरारी का सारा सामान ज्यों का त्यों मिला है। बस उसका आईकार्ड गायब था। नोट में मुरारी ने एक लड़की का दिल तोड़ने और उसे परेशान करने की बात की थी। इसी आत्मग्लानि में उसने आत्महत्या करने के लिए भी लिखा था। मुरारी के पिता बाबूलाल ने बेटे की मौत को लेकर कई सवाल खड़े किए हैं। उनका कहना था कि उनका बेटा ड्यूटी जाने के लिए घर से नौ फरवरी को निकला था। इस बीच छह दिन वह कहां रहा। जिस सुसाइड की बात की जा रही है, उस पर मुरारी का न तो नाम है और न ही उसके साइन। परिवार ने आशंका जताई है कि बेटे को किसी हनीट्रेप में फंसाकर उसे ऐसा करने को मजबूर किया गया है। परिवार ने पुलिस से मामले की जांच करवाने की बात की है। पहाड़गंज थाना पुलिस मुरारी के मोबाइल की कॉल डिटेल निकलवाकर लड़की का पता लगाने का प्रयास कर रही है। पुलिस अधिकारी शुरुआती जांच के बाद आत्महत्या के पीछे किसी का हाथ होने की बात से इंकार कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed