फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Annual poetry program in Modern School on 23 November ShriRam center for performing arts

23 नवम्बर को मॉडर्न स्कूल में आयोजित होगा श्रीराम सेंटर फॉर परफॉरमिंग आर्ट्स का वार्षिक कवि सम्मेलन

Wed, 20 Nov 2019 02:16 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Prachi Priyam Updated Wed, 20 Nov 2019 02:16 PM IST
विज्ञापन
Annual poetry program in Modern School on 23 November ShriRam center for performing arts
49वां श्रीराम कवि सम्मेलन - फोटो : अमर उजाला

नवम्बर की शुरूआत के साथ सर्दी का आगाज होने को है, या यूं कहें कि भीनी-भीनी ठंडक ने दस्तक दे दी है। सर्दियों के साथ-साथ विभिन्न गतिविधियां, सांस्कृतिक कार्यक्रम, महफिल आदि की तैयारियां भी जारी हैं जो पूरे महीने दिल्लीवासियों को लुभायेंगी। गीत-संगीत, कला-संस्कृति व अन्य के बीच साहित्य क्षेत्र से श्रीराम सेंटर फॉर परफॉरमिंग आर्ट्स द्वारा अपने वार्षिक, 49वां श्रीराम कवि सम्मेलन का आयोजन, शनिवार 23 नवम्बर 2019 को मॉडर्न स्कूल के अंतर्गत शंकर लाल हॉल में किया जायेगा।

विज्ञापन


अक्सर यह कहा जाता है कि साहित्य, कविता और इनमें छुपा मानवीय जीवंत रस, हमें बेहतर अंदाज में एक-दूसरे से जुड़ने में सक्षम बनाती हैं। आज के डिजीटल युग में यह अधिक स्पष्ट और प्रासंगिक है क्योंकि कविता की सशक्तता दुनियाभर में अपनी तरह से प्रकाश डालने की क्षमता रखती है और सच्चाई को मार्मिक अंदाज में हम तक लाती है। 
विज्ञापन


कुछ ऐसे ही अंदाज में पिछले 48 वर्षां से चली आ रही परंपरा को कायम रखते हुए, श्रीराम सेंटर फॉर परफॉर्मिंग आर्ट्स (एसआरसीपीए) विभिन्न विधाओं में भारत के प्रमुख कवि रत्नों को एक मंच पर दिल्लीवासियों के बीच ला रहे हैं, 23 नवम्बर 2019 को आयोजित किये जाने वाले अपने श्रीराम कवि सम्मेलन में। मॉडर्न स्कूल बाराखम्बा मार्ग के शंकर लाल सभागार में आयोजित 49वां संस्करण दिवंगत श्री हरिवंश राय बच्चन को समर्पित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


49वें श्रीराम कवि सम्मेलन में इस वर्ष श्री दीपक गुप्ता- हंसी और व्यंग्य के कवि, गजलकार और एंकर श्री आयुष चरग, जाने-माने कवि श्री लक्ष्मी शंकर बाजपेयी, श्री महेश गर्ग ’बेधड़क’, प्रसिद्ध उर्दू कवि और लेखक श्री कुंवर रणजीत सिंह चौहान, श्री गुलजार देहलवी, श्री तेज नारायण शर्मा, श्री मनोरथ आदि अपना जौहर दिखायेंगे। जाने-माने कवि डॉ अशोक चक्रधर इस कार्यक्रम के संयोजक होंगे।

कार्यक्रम के विषय में श्रीराम सेंटर फॉर परफॉरमिंग आर्ट्स के एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेजीडेंट श्री हेमंत भरतराम ने बताया कि पिछले 48 सालों में लगातार हम इस कवि सम्मेलन का आयोजन करते आ रहे हैं और साहित्य क्षेत्र के नामी-गिरामी कवि अपनी रचनाओं से दिल्लीवासियों व अन्य की वाह-वाही लूटते हैं। हिंदी कविता के महत्व को इसकी प्रभावशाली और समृद्ध विरासत के बावजूद इसकी उचित मान्यता नहीं मिली है। 


हम कई दशकों से कवियों और उनके उल्लेखनीय कार्यों का प्रदर्शन करने के लिए श्रीराम कवि सम्मेलन की मेजबानी कर रहे हैं। अगले साल, हम अपने 50 वें वर्ष में प्रवेश करेंगे और हम इसे और अधिक समृद्ध और प्रभावशाली बनाने की आशा करते हैं। अपनी परंपरा का निर्वाह करते हुए हम 49वें श्रीराम कवि सम्मेलन का आयोजन कर रहे हैं और उम्मीद है कि हमेशा की तरह इस बार भी श्रोताओं का स्नेह, सहयोग एवं प्यार हमें मिलेगा ही इसके अतिरिक्त दिल्ली के दर्शकों को लुभाने के लिए हिंदी के कुछ प्रसिद्ध कवियों को लाने के लिए एक मील का पत्थर साबित होगा।’’

क्याः श्रीराम सेंटर फॉर परफॉरमिंग आर्ट्स द्वारा 49वां श्रीराम कवि सम्मेलन का आयोजन
कबः शनिवार, 23 नवम्बर 2019, समयः सायं 6.30 बजे से
स्थानः शंकर लाल हॉल, मॉर्डन स्कूल, बाराखम्भा रोड, नई दिल्ली। 
नम्बरः 011-23714307, 23315978

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed