फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   anna hazare refuse to share dias with bjp against corruption

अन्ना हजारे ने भाजपा का मंच साझा करने से किया इंकार, पूछा भ्रष्टाचार के खिलाफ केंद्र ने क्या किया

Sat, 29 Aug 2020 01:12 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Sat, 29 Aug 2020 01:12 AM IST
विज्ञापन
anna hazare refuse to share dias with bjp against corruption
anna hazare

समाजसेवी अन्ना हजारे को पत्र लिखने का दावा प्रदेश भाजपा को उलटा पड़ गया है। पिछले दिनों भाजपा ने अन्ना हजारे को पत्र लिखकर आम आदमी पार्टी के भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे आंदोलन में मंच साझा करने की बात कही थी। हजारे ने पत्र जारी कर न सिर्फ इंकार किया बल्कि साफ तौर पर कहा कि सभी पार्टियां एक जैसी हैं।

विज्ञापन


अन्ना हजारे ने पत्र लिखकर कहा कि वह किसी भी आंदोलन में फिर से दिल्ली नहीं आएंगे। यह भी कहा कि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता की तरफ किसी तरह का पत्र नहीं मिला है। मीडिया में छपी खबर से ही पता चला कि भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन चलाने के लिए कहा गया है। इस तरह से अन्ना ने पत्र में प्रदेश अध्यक्ष को सलाह देने वालों की विश्वसनीयता पर भी सवाल खड़ा किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 24 अगस्त को जारी पत्र उन्हें नहीं मिला है। अफसोस जताते हुए अन्ना हजारे ने केंद्र से लेकर दिल्ली और पूरे देश के मौजूदा राजनीतिक हालात पर भी टिप्पणी की। खुद को फकीर बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि विश्व में सबसे अधिक युवा सदस्य संख्या का दावा करने वाली पार्टी अन्ना हजारे जैसे फकीर को आंदोलन के लिए क्यों बुला रही है। इससे ज्यादा दुर्भाग्यपूर्ण बात और क्या हो सकती है। केन्द्र में आपकी सरकार है। दिल्ली सरकार के भी कई विषय केन्द्र सरकार के अंतर्गत हैं। सीबीआई व दिल्ली पुलिस केन्द्र सरकार के नियंत्रण में है।

उन्होंने सवाल किया कि भ्रष्टाचार खत्म करने के लिए केन्द्र सरकार ने क्या कदम उठाया। अगर दिल्ली सरकार ने भ्रष्टाचार किया है तो कठोर कार्रवाई क्यों नहीं की। दो टूक कहा कि उनका मकसद है कि लोगों को भ्रष्टाचार से राहत मिले, लेकिन देश में मौजूदा समय में सत्ता से पैसा और पैसों से सत्ता के चक्र में सभी राजनीतिक पार्टियां जुटी हैं। ऐसे में दिल्ली आकर किसी आंदोलन में शामिल होने से कोई फर्क नहीं पड़ेगा।


प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने बाद में इस पत्र के जवाब में कहा कि भाजपा दिल्ली में भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाती रही है। इसी मकसद से अन्ना हजारे को पत्र लिखकर भ्रष्टाचार के आंदोलन को और तेज करने की बात की गई थी। अन्ना हजारे 2011 में भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन में शामिल हुए। इसी आंदोलन से आम आदमी पार्टी का जन्म हुआ लेकिन आकंठ भ्रष्टाचार में डूब गई। भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन में शामिल होने का अनुरोध सभी से करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed