फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Andra pradesh education board students get admission on grade no marks

ग्रेड नहीं, अंकों पर मिलेगा आंध्र प्रदेश शिक्षा बोर्ड के विद्यार्थियों को दाखिला

Tue, 02 Jul 2019 11:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jul 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
Andra pradesh education board students get admission on grade no marks
ग्रेड नहीं, अंकों पर मिलेगा आंध्र प्रदेश शिक्षा बोर्ड के विद्यार्थियों को दाखिला
विज्ञापन

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय में दाखिला लेने वाले आंध्र प्रदेश शिक्षा बोर्ड के विद्यार्थियों के लिए यह बड़ी खबर है। क्योंकि, इस बार ग्रेड के बजाय अंकों के आधार पर दाखिले होंगे। इसी वजह से मंगलवार को कई दाखिले रद्द कर दिए गए। पहली कटऑफ में दाखिला पाने और फीस जमा कराने के बाद भी विद्यार्थी मायूस नजर आए। अब उन्हें दाखिला रद्द होने की फीस का भुगतान भी करना होगा। विद्यार्थियों को कहना है कि शिक्षा बोर्ड और डीयू की गलती का खामियाजा उन्हें चुकाना पड़ रहा है।
डीयू में पहली कटऑफ में कई कॉलेजों में आंध्र प्रदेश शिक्षा बोर्ड के विद्यार्थियों ने दाखिला लिया था। बोर्ड से मिली उनकी अंकतालिका ग्रेड के आधार पर है। इसलिए जिस विद्यार्थी के 95 फीसदी अंक थे उसका दाखिला ए-1 ग्रेड के कारण हो गया। एसआरसीसी में ऐसे काफी दाखिले हो गए। अब डीयू को शिक्षा बोर्ड ने सूचना भेजी कि अंकतालिका अंकों के आधार पर जारी होगी। ऐसे में सोमवार देर रात प्रशासन ने कॉलेजों को सूचना भेजी कि इस बोर्ड के विद्यार्थियों के दाखिले के लिए एक दिन बढ़ाया जा रहा है। स्पष्ट कर दिया कि अब इस बोर्ड के विद्यार्थियों का दाखिला अंकों के आधार पर होगा। बताया जा रहा है कि एसआरसीसी में आंध्र प्रदेश के 13 विद्यार्थियों के दाखिले ग्रेड के आधार पर हुए थे, जिनमें 11 रद्द कर दिए गए।
विज्ञापन

परेशानी लेकर डीन स्टूडेंड वेलफेयर पहुंचे छात्र
दाखिला रद्द होने पर तीन छात्र कल्याण, ए विजय व आर विजय परेशानी लेकर डीन स्टूडेंट वेलफेयर कार्यालय पहुंचे। उनका कहना था कि अंकों के आधार पर दाखिला होने से उनके अंक कम हो रहे हैं, जिससे दाखिला रद्द हो गया। दाखिला रद्द कराने की फीस का भुगतान भी उन्हें ही करना है। उन्होंने सवाल किया कि सरकार उनका सहयोग नहीं कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीन स्टूडेंट वेलफेयर का कहना
डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो राजीव गुप्ता ने कहा कि छात्रों को शिक्षा बोर्ड से अंकों के आधार पर मार्कशीट जारी करने का पत्र मिला है। ग्रेड के आधार पर दाखिला देने से एक विशेष राज्य के विद्यार्थियों का दाखिला ही कॉलेजों में हो रहा था। इससे वास्तविक लाभार्थी दाखिले से वंचित हो रहे थे।
कुलपति और डीन ने उपराष्ट्रपति से की मुलाकात
डीयू के स्नातक पाठ्यक्रमों में आंध्र बोर्ड के विद्यार्थियों की परेशानी का मामला उपराष्ट्रपति कार्यालय पहुंच गया। मंगलवार को डीयू के कुलपति योगेश कुमार त्यागी और डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो राजीव गुप्ता ने उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू से मुलाकात की। उन्हें जानकारी दी गई कि ग्रेड को अंकों में परिवर्तित करने से परेशानी थी, जिस कारण अब शिक्षा बोर्ड अंकों के आधार पर ही अंकतालिका जारी कर रहा है।

देर रात कॉलेजों को सूचना भेजने पर उठे सवाल
आंध्र प्रदेश शिक्षा बोर्ड के विद्यार्थियों से संबंधित सूचना देर रात कॉलेजों को भेजी गई। सवाल उठ रहा है कि डीयू ने सब इतना गुपचुप क्यों किया। कहा जा रहा है कि यदि नया नियम इतनी देर से लाया गया तो विद्यार्थियों तक उसकी जानकारी कैसे पहुंचेगी? कॉलेजों का कहना है कि आंध्र बोर्ड के विद्यार्थियों की अंकतालिका ग्रेड में हैं, इन्हें अंकों में बदलने को लेकर डीयू के दिशा-निर्देश काफी देरी से मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed