कार को बनाया मददगार : कोरोना मरीजों की सहायता के लिए हिमांशु बने 'संकट के सिपाही'
- आईटी पेशेवर हिमांशु नागिया ने। हिमांशु ने अपनी कार को मददगार बनाते हुए उसे इमरजेंसी रेस्पॉन्स व्हीकल में तब्दील कर लिया है।
विस्तार
कोरोना काल में मरीजों की मदद के लिए लोग तरह-तरह से प्रयास कर रहे हैं। ऐसा ही एक प्रयास किया है आईटी पेशेवर हिमांशु नागिया ने। हिमांशु ने अपनी कार को मददगार बनाते हुए उसे इमरजेंसी रेस्पॉन्स व्हीकल में तब्दील कर लिया है।
समाचार एजेंसी एएनआई को हिमांशु ने बताया कि मैंने यह सेवा एक महीने पहले शुरू की है। मैं गीता कॉलोनी के आक्सीजन कैंप गया और वहां से मरीजों से लिए दवा और अन्य सामान उपलब्ध कराने लगा।Delhi: An IT employee turns his car into what he calls an 'emergency response vehicle' to help COVID patients
"I started this service a month ago. I reached out to oxygen camp in Geeta Colony to transport medicines & other things that patients need," Himanshu Nagia says. (30.05) pic.twitter.com/mcIf2fahlf— ANI (@ANI) May 30, 2021विज्ञापन
बकौल हिमांशु इसके बाद मुझे मरीजों को अस्पताल लाने-ले जाने के लिए फोन आने लगे। अब तक मैंने 23 लोगों को अलग-अलग अस्पतालों में पहुंचाया है। इसके लिए कोई पैसा नहीं लिया। और अब चूंकि कोरोना के मामले कम हो रहे हैं तो जरूरतमंदों को राशन उपलब्ध करा रहा हूं और साथ ही ड्यूटी पर रहने वाले पुलिसकर्मियों को खाने-पीने के लिए स्नैक्स और पानी मुहैया करा रहा हूं।