फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   An employee burnt alive while sleeping in a factory

फैक्टरी में सोते हुए जिंदा जला एक कर्मचारी

Sun, 28 Feb 2021 01:31 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 28 Feb 2021 01:31 AM IST
विज्ञापन
An employee burnt alive while sleeping in a factory
नई दिल्ली। उत्तरी जिला के प्रताप नगर इलाके में कॉस्मेटिक सामान बनाने वाली एक फैक्टरी में शनिवार तड़के भीषण आग लग गई। हादसे में एक कर्मचारी जिंदा जल गया, जबकि दमकलकर्मी समेत दो लोग झुलस गए और दो अन्य चोटिल हो गए। शुरुआत में दमकल की 12 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया, लेकिन हालात बिगड़ने लगे तो 16 और गाड़ियां भेजी गईं। करीब सवा पांच घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। मृतक की पहचान उपचंद कुमार (35) के रूप में हुई है। झुलसे दूसरे कर्मचारी सुशील (22) को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। गुलाबी बाग पुलिस ने लापरवाही का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। आग के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, रामबाग स्थित पीर बगीची, प्रताप नगर में गौतमबुद्ध नगर निवासी संजय की कॉस्मेटिक का सामान बनाने की फैक्टरी है। करीब 800 गज की फैक्टरी में भूतल और पहली मंजिल पर लिपस्टिक बनाने का काम होता है, जबकि दूसरी मंजिल पर टिन शेड डालकर प्लास्टिक के खिलौने पैक किए जाते हैं। शनिवार तड़के करीब 3.47 बजे अचानक पहली मंजिल पर आग लग गई। वहां एक कमरे में कर्मचारी उपचंद कुमार सोया हुआ था। आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इस बीच आग भूतल तक पहुंच गई और वहां मौजूद दूसरा कर्मचारी सुशील भी झुलस गया। उसे कैट्स एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया। आग दूसरी मंजिल पर भी पहुंच गई।
विज्ञापन

सुबह करीब 9 बजे किसी तरह आग पर काबू पाया गया। बाद में तलाशी के दौरान एक कमरे से उपचंद का जला हुआ शव बरामद हुआ। उपचंद के चाचा जितेंद्र शाह ने बताया कि वह कई साल से संजय की फैक्टरी में काम कर रहा था। उसका परिवार बिहार के सिवान में रहता है। पुलिस ने शव मोर्चरी भेज दिया। आग पर काबू पाने के दौरान फायर ऑपरेटर बलराम के हाथ झुलस गए। वहीं, कांच लगने से भंवर सिंह और कुलदीप के हाथ जख्मी हो गए। तीनों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। प्रारंभिक जांच के बाद आशंका व्यक्त की जा रही है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed